Ind vs Eng: मैच पर इंग्लैंड ने की अपनी पकड़ मजबूत, दिन का खेल खत्म होने पर 42 रनों की ली बढ़त
लीड्स। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को यहां पहली पारी में बिना विकेट खोए 120 रन बनाए। भारत पहली पारी में सिर्फ 78 रन पर ढेर हो गया था। इंग्लैंड ने 42 रन की बढ़त हासिल कर ली है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं। दिन का खेल …
लीड्स। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को यहां पहली पारी में बिना विकेट खोए 120 रन बनाए। भारत पहली पारी में सिर्फ 78 रन पर ढेर हो गया था। इंग्लैंड ने 42 रन की बढ़त हासिल कर ली है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं। दिन का खेल खत्म होने पर हसीब हमीद 60 जबकि रोरी बर्न्स 52 रन बनाकर खेल रहे थे।
इससे पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को यहां पहली पारी में 78 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से रोहित शर्मा (19) और अजिंक्य रहाणे (18) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन और क्रेग ओवरटन ने तीन-तीन जबकि ओली रोबिनसन और सैम कुरेन ने दो-दो विकेट चटकाए।
अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने स्विंग गेंदबाजी का शानदार नमूना पेश करते हुए तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन लंच से पहले तीन विकेट चटकाए। एंडरसन (छह रन पर तीन विकेट) ने मैच के पहले घंटे में ही सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (00), चेतेश्वर पुजारा (01) और कप्तान विराट कोहली (07) को पवेलियन भेज दिया। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (नाबाद 15) और अजिंक्य रहाणे (18) ने इसके बाद 15 ओवर तक इंग्लैंड के गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा लेकिन तेज गेंदबाज ओली रोबिनसन (13 रन पर एक विकेट) ने लंच से पहली की अंतिम गेंद पर रहाणे को आउट करके भारत की मुश्किलें बढ़ा दी।
