आज का राशिफल | 26 अगस्त, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना चाहिए। दूसरों के प्रति आपके मन में ईर्ष्या की भावना पनप सकता है। व्यर्थ के वाद-विवादों से दूर रहें। कुछ लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। इसीलिये नापतौल कर ही लोगों से बात करें। वृष राशि आज धार्मिक अनुष्ठान की योजना बना सकते …

मेष राशि

आज स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना चाहिए। दूसरों के प्रति आपके मन में ईर्ष्या की भावना पनप सकता है। व्यर्थ के वाद-विवादों से दूर रहें। कुछ लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। इसीलिये नापतौल कर ही लोगों से बात करें।

वृष राशि

आज धार्मिक अनुष्ठान की योजना बना सकते हैं। बॉस की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। नए प्रेम संबंध शुरू होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को करियर में शानदार सफलता मिलेगी। अपने अधिकारों का प्रयोग सावधानी रखें।

मिथुन राशि

आज स्वास्थ्य में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। घर के लोगों के लिए कुछ उपहार ले सकते हैं। पहले किए गए निवेश से लाभ मिलेगा। आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर और कार्यक्षेत्र दोनों में संतुलन बनाकर रखने की आवश्यकता है।

कर्क राशि

आज परिवार के प्रति आपका रवैया उदार होगा। आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। आपको जीवनसाथी से उपहार मिल सकते हैं। मित्र आपकी प्रशंसा करेंगे। ऑफिस में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

सिंह राशि

आज अपने नजदीकी लोगों से धोखा मिल सकता है। निजी समस्याओं का समाधान मिलेगा। कुछ लोग आपकी उदारता का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे छूट सकते हैं। पुरानी नकारात्मक बातें आपको प्रभावित कर सकती हैं।

कन्या राशि

आज बुद्धिमत्ता से समस्या का समाधान मिल जाएगा। आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक रिश्तों को अच्छी तरह निभाएंगे। व्यापार में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ आपके संपर्क मजबूत होंगे।

तुला राशि

आज कारोबार में आपको भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बिना सोचे-समझे अपनी बात किसी से न कहें। आपको माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। मांगलिक योजनाओं पर धन खर्च करेंगे।

वृश्चिक राशि

आज अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद मिलेगा। आप सकारात्मक और अध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। परिजन आपका उत्साहवर्धन करेंगे। साहित्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।

धनु राशि

आज कार्यक्षेत्र और घर दोनों की जगह का वातावरण अच्छा रहेगा। धन की समस्या का निवारण होगा। बच्चे पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। निर्णय लेते समय सिर्फ दिमाग ही नहीं बल्कि दिल की भी सुनें। नई परिस्थितियों के लिए स्वयं को तैयार रखें।

मकर राशि

आज नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के साथ ही स्थान-परिवर्तन की भी संभावना बन रही है। जीवन साथी आपको अच्छी सलाह दे सकते हैं। इसीलिए उस पर गौर अवश्य करें। आप तनावरहित महसूस करेंगे।

कुंभ राशि

आज यात्रा के दौरान आपको सावधानी रखनी चाहिए। पेट के रोगियों को परेशानी हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। लक्ष्य के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।

मीन राशि

आपके दृष्टिकोण में कुछ बदलाव उत्पन्न होगा। पुराने कर्जों को चुकाने के लिए समय बहुत अच्छा है। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। दाम्पत्य संबंधों की कड़वाहट कम हो सकती है। व्यवसाय में काम की अधिकता के बाद भी काफी आनन्दित रहेंगे।