प्रयागराज: चार साल बाद पकड़ा गया आरोपी, जानें पूरा मामला…
प्रयागराज। यूपी एसटीएफ ने जीवन ज्योति हॉस्पिटल के मालिक ए.के बंसल की हत्या के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। 50 हजार के इनामी आलोक सिन्हा को पुलिस लंबे समय से ढूंढ रही थी। जिले में यह मामला चार साल पहले हुआ था। इस पूरी वारदात ने चार साल पहले शहर को हिला कर रख …
प्रयागराज। यूपी एसटीएफ ने जीवन ज्योति हॉस्पिटल के मालिक ए.के बंसल की हत्या के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। 50 हजार के इनामी आलोक सिन्हा को पुलिस लंबे समय से ढूंढ रही थी। जिले में यह मामला चार साल पहले हुआ था। इस पूरी वारदात ने चार साल पहले शहर को हिला कर रख दिया था।
12 जनवरी 2017 को जीवन ज्योति हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर ए.के बंसल की अस्पताल के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच में आलोक सिन्हा के नाम का खुलासा हुआ था। हत्या के लिए 70 लाख की सुपारी दी गई थी। पुलिस आलोक सिन्हा की तलाश 4 साल से कर रही थी। बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर यूपी एसटीएफ की टीम ने 50000 के इनामी आलोक सिन्हा को प्रयागराज के कीडगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला ?
डॉक्टर ए.के बंसल को अपने बेटे का एडमिशन डीएम नेफ्रोलॉजी में करवाना था। एडमिशन को लेकर आलोक सिन्हा के साथ 55 लाख का विवाद चल रहा था। विवाद के चलते डॉक्टर बंसल ने आलोक सिन्हा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तब आलोक सिन्हा को गिरफ्तार लिया था। जेल में उसकी दोस्ती शातिर अपराधी दिलीप मिश्रा से हुई। जिसके साथ मिलकर उसने डॉक्टर बंसल को सबक सिखाने की बात की थी।
