दर्दनाक हादसा: भरतपुर में ट्रक और टैंपो की टक्कर, तीन की मौत,15 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र में ट्रक और टैंपों की टक्कर से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि अन्य 15 लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि धौलपुर के 18 लोग बयाना क्षेत्र में झार पीर बाबा गये थे। वहां से वे लौट रहे थे कि …

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र में ट्रक और टैंपों की टक्कर से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि अन्य 15 लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि धौलपुर के 18 लोग बयाना क्षेत्र में झार पीर बाबा गये थे। वहां से वे लौट रहे थे कि तड़के करीब साढ़े चार बजे रूपवास रोड पर खानवा क्षेत्र में जंगी का नगला से आ रहे ट्रक ने टैम्पो को टक्कर मार दी।

इससे राजन देवी, उसके पुत्र वीरेंद्र और ओमप्रकाश की मौत हो गई, जबकि 15 घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि घायलों में हरि सिंह, मुन्ना, भागीरथ, दीपू, पवन और दो अन्य को भरतपुर के आरबीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अन्य को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी। शव पोस्टमार्टम के लिये शवगृह भिजवा दिये गये हैं। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया।

संबंधित समाचार