लखनऊ: जांच समिति ने अमिताभ ठाकुर से की 3.5 घंटे पूछताछ…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आत्मदाह प्रयास मामले में आज 26 अगस्त 2021 को जांच समिति ने अमिताभ ठाकुर से लगभग  3.5 घंटे पूछताछ की। वो ठीक 11 बजे भर्ती बोर्ड कार्यालय पहुंच गए थे, जहां उनसे समिति के डॉ आर.के विश्वकर्मा और नीरा रावत ने 2.30 बजे तक पूछताछ की थी। पूछताछ में अमिताभ ने बताया कि इस …

लखनऊ। आत्मदाह प्रयास मामले में आज 26 अगस्त 2021 को जांच समिति ने अमिताभ ठाकुर से लगभग  3.5 घंटे पूछताछ की। वो ठीक 11 बजे भर्ती बोर्ड कार्यालय पहुंच गए थे, जहां उनसे समिति के डॉ आर.के विश्वकर्मा और नीरा रावत ने 2.30 बजे तक पूछताछ की थी।

पूछताछ में अमिताभ ने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्हें सबसे पहले 05 नवंबर 2020 को पीड़िता के गवाह के एक वीडियो से हुई थी। जिसमें वो आत्महत्या करने की बात कर रहे थे। उन्होंने डीजीपी, यूपी को इसका संज्ञान लेने का अनुरोध किया था। इसके बाद उन्हें गवाह और सोनभद्र जेल में बंद, एक सजायाफ्ता कैदी अंगद राय की बातचीत की रिकॉर्डिंग और सीओ की रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट में मुक़दमा लिखवाने में अंगद राय और गवाह की भूमिका संदिग्ध बताई गयी थी, और पाया गया था कि अंगद राय द्वारा जेल में रहते 2 मोबाइल नंबर से कुल 13672 बार अलग-अलग लोगों से वार्ता हुई थी।

अमिताभ ने कहा कि उन्होंने मात्र इन तथ्यों की निष्पक्ष जांच की मांग की थी, जो गलत नहीं है। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए अन्य सभी आरोपों को निराधार बताया। अमिताभ 24 अगस्त को भी जांच समिति के सामने पेश हुए थे जहां उन्हें वायरल वीडियो का ट्रांसक्रिप्ट और दो ईमेल प्रदान करते हुए जवाब देने को कहा गया था।

संबंधित समाचार