यूपी: विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने बनाई ये रणनीति
लखनऊ। कांग्रेस अपने नए पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए पराक्रम नाम से महाअभियान शुरू किया है। कांग्रेस ने इस अभियान की टैग लाइन दिया है- विजय सेना निर्माण। 100 दिन चलने वाले इस अभियान के दौरान 700 प्रशिक्षण कैम्प आयोजित किये जा रहें है। इस दौरान कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को एक बुकलेट भी बांट रही …
लखनऊ। कांग्रेस अपने नए पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए पराक्रम नाम से महाअभियान शुरू किया है। कांग्रेस ने इस अभियान की टैग लाइन दिया है- विजय सेना निर्माण। 100 दिन चलने वाले इस अभियान के दौरान 700 प्रशिक्षण कैम्प आयोजित किये जा रहें है। इस दौरान कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को एक बुकलेट भी बांट रही है। कांग्रेस के इस बुकलेट पर विवाद शुरु हो गया है। 24 पन्नों वाली बुकलेट में कांग्रेस ने यूपी की भाजपा, सपा और बसपा पर जम कर निशाना साधा है। पुस्तिका में लिखा है कि तमाम विपक्षी दलों से 32 साल तक यूपी को लूटा है। बुकलेट में योगी सरकार पर कोविड काल में मिस मैनेजमेंट का आरोप लगाया गया है।
इस बुकलेट को नौ अध्यायों में विभाजित किया गया है।‘किसने बिगाड़ा उत्तर प्रदेश को’के नाम वाली इस पुस्तिका में कवर पेज पर सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा नेता अखिलेश यादव और मायावती के कैरिकेचर हैं। इसके बाद सपा, बसपा और भाजपा तीनों के बारें में डिटेल लिखा हुआ है। कार्यकर्ताओं को बांटी गई इस बुकलेट में बताया गया है कि कैसे इन तीनों दलों ने बारी-बारी यूपी को लूटा है। बुकलेट के तीसरे पेज पर दिए गये कार्टून के जरिए यह बताने की कोशिश की गई है कि कैसे बीजेपी, एसपी और बीएसपी सभी चोर हैं। इनके नीचे चोरों के बीच की साझा सद्भावना पर जोर देने देने के लिए ‘चोर-चोर मौसेरे भाई’ वाला मुहावरा लिखा गया है।
इसके बाद वाली लाईन में लिखा है ‘सबने प्रदेश को लूटा, मिल बांट कर खाई-मलाई’। साथ ही अखिलेश पर भी निशाना साधते हुए एक शीर्षक में लिखा है ‘सपा का कुशासन, कुनबावाद, जंगलराज, जातिवाद और भ्रष्टाचार। प्रदेश में सपा के कार्यकाल को भ्रष्टाचार, खराब प्रशासन और ‘एक-जाति-एक-परिवार’ के प्रभुत्व को बढ़ावा देने वाला बताया गया है। साथ ही लिखा है कि सपा राज में 700 से अधिक सांप्रदायिक दंगे हुए। एक जाति का ही बोलबाला रहा। नौकरी और ट्रांसफर हर जगह एक जाति को ही तवज्जो मिली। कांग्रेस ने अपनी बुकलेट में बसपा सुप्रीमों पर भी गंभीर आरोप लगाया है।
मायावती को दौलत की देवी बताते हुए कहा गया है कि मायावती टिकट के बदले पैसे लेती हैं। मायावती ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा प्रवक्ता समीर सिंह ने कांग्रेस के इस बुकलेट पर सवाल उठाते हुए कहा कि श्प्रियंका गांधी वाड्रा को अपनी बुकलेट मे संशोधन करना चाहिये और यह बताना चाहिए कि देश को किसने बिगाड़ा है ? कांग्रेस को इसका जवाब भी देना चाहिये।इसके साथ ही 2017मे सपा के साथ दो लडक़ो की जोड़ी को प्रदेश की जनता ने खारिज कर दिया था। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि श्हमारी पार्टी हमेशा समाज के विकास की राजनीति करती है। किसी सियासी दल को टारगेट नही करती है। कौन क्या बुकलेट बांटता है,इससे समाजवादी पार्टी को कोई लेना देना नही है। लेकिन सियासी पार्टियों की भाषा मर्यादित होनी चाहिए।
