यूपी: मऊ में अवैध असलहा फैक्ट्री का एसटीएफ ने किया भंडाफोड़
लखनऊ। मऊ जिले के रघुनाथपुरा इलाके में एसटीएफ ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यहां निर्मित असलहों को आपराधिक गिरोहों को मुहैया कराया जा रहा था। एसटीएफ ने यहां छापेमारी के दौरान यहां से भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित असलहे बरामद किए हैं। इस मामले में एसटीएफ ने 3 महिलाओं समेत कुल …
लखनऊ। मऊ जिले के रघुनाथपुरा इलाके में एसटीएफ ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यहां निर्मित असलहों को आपराधिक गिरोहों को मुहैया कराया जा रहा था। एसटीएफ ने यहां छापेमारी के दौरान यहां से भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित असलहे बरामद किए हैं। इस मामले में एसटीएफ ने 3 महिलाओं समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। । सभी गिरफ्तार अभियुक्त बिहार के रहने वाले हैं।
खास बात यह कि इस फैक्ट्री से अर्धनिर्मित असलहों को 3 से 6 हजार रुपये में बेचा जाता था। यहां से असलहे बिहार के मुंगेर पहुंचते थे,जहां उनकी फिनशिंग कर उन्हें 25 से 30 हजार रुपये में बेच दिया जाता था। यूपी एसटीएफ ने इस गिरोह का भंडाफोड़ बिहार एसटीएफ से मिले इनपुट के आधार पर किया है। एसटीएफ पूछताछ में शातिरों ने बताया कि तनवीर द्वारा स्वयं तथा परवेज के साथ मिलकर तथा तबरेज के घर पर रिजवान व खालिद, लियाकत द्वारा अवैध शस्त्र बनाने की मशीने लगाकर अवैध शस्त्र व उसके पार्टस बनाए जाते थे। तनवीर व परवेज सगे भाई हैं।
गिरोह का सदस्य व मुंगेर निवासी रिजाउलहक इन लोगों से 20-20 पीस असलहों का पैकेट बनाकर अर्द्धनिर्मित शस्त्र 35 सौ रुपये में खरीदकर मुंगेर ले जाता था। मुंगेर ले जाकर वह असलहे सोनू उर्फ सज्जाद को 65 सौ रूपये प्रति शस्त्र की दर से बेच देता था। उसके बाद सज्जाद व अन्य सहयोगियो द्वारा इस अवैध शस्त्रों को फिनिसिंग के बाद तैयार कर प्रति पिस्टल 25-30 हजार रुपये में आपराधिक गिरोह के सदस्यों या अपराधियों को बेच दिया जाता था।
तनवीर आलम पहले भी मऊ जिले से अवैध असलहा बनाने के मामले में जेल जा चुका है। तनवीर व तबरेज उपरोक्त सगे भाई है तथा दो सगी बहनो से इनकी शादी हुई है। लिहाजा यह रिश्ते में साढू लगते हैं और मऊ के ही रघुनाथपुरा व प्यारेपुरा में अपना निजी मकान बनाकर परिवार के साथ रहते है और यहीं से अपना अवैध असलहों का कारोबार चलाते हैं। इस गिरोह का भंडाफोड़ करने में एसटीएफ लखनऊ के सीओ डीके शाही की अहम भूमिका रही।
कोलकाता से लाते हैं कच्चा माल
अवैध असलहा बनाने के लिए शातिर कच्चा माल कोलकाता से लाते थे। इसके लिए शातिर निजी व पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साथ ही शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन का इस्तेमाल करते थे।
इनकी हुई गिरफ्तारी
1.तनवीर आलम, निवासी कासिम बाजार मुंगेर
2.रिजवान अंसारी, नायनगर भागलपुर
3.रिजाउल हक, कासिम बाजार मुंगेर
4.मो. खालिद, कासिम बाजार मुंगेर
5.मो. कासिम अली, कासिम बाजार मुंगेर
6.मो. परवेज आलम, कासिम बाजार मुंगेर
7.रुबीना अंसारी, कासिम बाजार मुंगेर
8.शबाना खातून, कासिम बाजार मुंगेर
9.शबनम बानो, कासिम बाजार, मुंगेर
यह हुई बरामदगी
1.354 पीस पिस्टल की लोहे की बैरल
2.120 पीस लोहे की पीठिया
3.165 पीस लोहे के खांचे
4.एक अवैध पिस्टल 32 बोर
99 रा मैटिरियल लोहे के पीस
6.235 पीस लोहे के फर्मा
7.31 पीस अर्धनिर्मित देशी पिस्टल
इसके साथ ही टीम ने असलहा बनाने के दर्जनों उपकरण और असलहा बनाने के काम में प्रयोग आने वाले दर्जनों सामानों को भी जब्त किया है।
