रायबरेली: राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से ग्राम सभा की जमीन पर हो रहा है अवैध कब्जा
रायबरेली। जिले महराजगंज क्षेत्र में राजस्व कर्मियों की मिली भगत से ग्राम सभा की सुरक्षित जमीनों पर कब्जा कर, निर्माण कार्य जोरो से चला रहा हैं। ऐसे ही एक प्रकरण की शिकायत ग्रामीण ने तहसीलदार से की हैं। बताते चले कि गुरुवार को तहसीलदार को दिए गए शिकायती पत्र में पूरे सूबेदार मजरे बावन बुजुर्ग …
रायबरेली। जिले महराजगंज क्षेत्र में राजस्व कर्मियों की मिली भगत से ग्राम सभा की सुरक्षित जमीनों पर कब्जा कर, निर्माण कार्य जोरो से चला रहा हैं। ऐसे ही एक प्रकरण की शिकायत ग्रामीण ने तहसीलदार से की हैं। बताते चले कि गुरुवार को तहसीलदार को दिए गए शिकायती पत्र में पूरे सूबेदार मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला निवासी अशोक कुमार पुत्र अंबिका प्रसाद ने बताया कि अतरेहटा बार्डर के समीप स्थित बंजर जमीन पर राजस्व कर्मियों की मिली भगत से शिवशरण साहू द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि भूमाफिया शिवशरण साहू द्वारा अतरेहटा सीमा के नजदीक बावन बुजुर्ग बल्ला क़ी जमीन क़ो क्रय किया गया किन्तु अपनी जमीन पर निर्माण करने के बजाए पास से सटी अतरेहटा ग्राम सभा के सुरक्षित भू भाग पर निर्माण कार्य जारी किया गया हैं। रायबरेली रोड स्थित इस सुरक्षित भू भाग की कीमत लाखो में होने के चलते राजस्व कर्मियों को भी ग्राम सभा की यह सुरक्षित जमीन नहीं दिखाई पड़ रही।
मालूम हो कि निर्माण कर्ता के द्वारा कई बार अपनी भूमि को नपने एवं राजस्व कर्मियों द्वारा नाप कर दिए जाने का दावा किया जा रहा किन्तु मौके पर नक्शे एवं कागजो में दर्ज बंजर भू भाग का कही भी अता पता नहीं चल रहा। प्रकरण में तहसीलदार ऋचा सिंह ने बताया की अवैध निर्माण का मामला संज्ञान में आया है स्थलीय परीक्षण करा मामले उचित कार्यवाही की जाएगी।
