रामपुर: प्रेमी से शादी नहीं की तो कर लूंगी खुदकुशी… वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सैदनगर (रामपुर), अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र में किशोरी के वायरल वीडियो से हड़कंप मचा हुआ है। प्रेमी से शादी की जिद करते हुए किशोरी ने खुदकुशी की धमकी दी है। थाने पहुंची किशोरी को उसके परिजन समझाने की कोशिश कर रहे हैं। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव का है। गांव निवासी किशोरी ने …

सैदनगर (रामपुर), अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र में किशोरी के वायरल वीडियो से हड़कंप मचा हुआ है। प्रेमी से शादी की जिद करते हुए किशोरी ने खुदकुशी की धमकी दी है। थाने पहुंची किशोरी को उसके परिजन समझाने की कोशिश कर रहे हैं। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव का है। गांव निवासी किशोरी ने एक वीडियो वायरल कर हड़कंप मचा दिया है।

वायरल वीडियो में किशोरी अपने प्रेमी से शादी की जिद कर रही है। शादी नहीं होने पर खुदकुशी की धमकी देते हुए किशोरी ने वीडियो वायरल की है। परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए किशोरी गुरुवार को अजीमनगर थाने पहुंच गई।

किशोरी ने अपने प्रेमी से शादी की बात पुलिस के सामने रखी तो पुलिस भी उसकी उम्र देख सन्न रह गई। मौके पर आए किशोरी के परिजन उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं। वायरल वीडियो छेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

संबंधित समाचार