तालिबान को मान्यता देने के मसले पर बोला रूस- अभी कोई फैसला नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मास्को। रूस ने कहा है कि तालिबान के शासन को मान्यता देने के बारे कोई फैसला करने से पहले वह अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर करीबी नजर रखेगा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका देश तालिबान के भविष्य के कदमों पर नजर रखेगा। उन्होंने कहा कि देश के …

मास्को। रूस ने कहा है कि तालिबान के शासन को मान्यता देने के बारे कोई फैसला करने से पहले वह अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर करीबी नजर रखेगा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका देश तालिबान के भविष्य के कदमों पर नजर रखेगा।

उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा रूसी राजनयिकों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए उसके कदमों पर गौर किया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि रूस अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता चाहता है तथा उम्मीद करता है कि उस देश से आने वाले मादक पदार्थों पर रोक के लिए प्रयास किए जाएंगे।

संबंधित समाचार