कानपुर: जमीनी विवाद को लेकर नाती ने बाबा को उतारा मौत के घाट, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। जिले के महाराजपुर थाने से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सरसौल इलाके में 92 वर्ष के बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मामला बुधवार देर शाम का बताया जा रहा है, जब पीड़ित अपनी परचून की दूकान पर अकेला बैठा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस …

कानपुर। जिले के महाराजपुर थाने से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सरसौल इलाके में 92 वर्ष के बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मामला बुधवार देर शाम का बताया जा रहा है, जब पीड़ित अपनी परचून की दूकान पर अकेला बैठा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हत्या जमीनी विवाद को लेकर हुई है।

बताते चले अभी थोड़े दिन पहले शत्रुघन सिंह 92 वर्षीय बुजुर्ग का जमीन के बटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया था कि उसका सगा नाती उनकी जान का दुशमन बन गया। जिस समय जमीन का बंटवारा हो रहा था उस समय शत्रुघन के नाती देवेंद्र उर्फ चुन्नू पुत्र सुरेंद्र ने उनको एक ज़मीन के टुकड़े लिए जान से मारने की धमकी दी थी। लेकिन सभी ने उसकी धमकी को साधारण मान कर छोड़ दिया। लेकिन बुधवार को जब शत्रुघन अपनी दुकान पर बैठे थे तो गोली मारकर उनके नाती ने ही हत्या कर दी।

सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो घायल शत्रुघन को हैलट भेजा गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरह गोली चलाने वाले देवेंद्र मौके से फरार हो गया। पुलिस दुकान के पास लगे सीसीटीवी की जांच कर देवेंद्र की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले भी नाती देवेंद्र ने अपने बाबा शत्रुघन को जान से मारने की धमकी दी थी लेकिन तब मौका न मिल पाने की वजह से वह चूक गया था।

संबंधित समाचार