बरेली: थर्ड जेनरेशन में बदलेंगे पुराने टेलीफोन एक्सचेंज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुराने टेलीफोन एक्सचेंज थर्ड जेनरेशन एक्सचेंज में बदले जाएंगे। इसके साथ ही बीएसएनएल अब हाईस्पीड इंटरनेट सेवा और ग्राहकों को सस्ती दर पर फोन काल उपलब्ध कराने को फाइबर फोन की सेवा देगा। लैंडलाइन कनेक्शन का नंबर बदले बिना भी यह सुविधा मिल सकेगी। दोनों ही सुविधा का ट्रायल चल रहा है। …

बरेली, अमृत विचार। पुराने टेलीफोन एक्सचेंज थर्ड जेनरेशन एक्सचेंज में बदले जाएंगे। इसके साथ ही बीएसएनएल अब हाईस्पीड इंटरनेट सेवा और ग्राहकों को सस्ती दर पर फोन काल उपलब्ध कराने को फाइबर फोन की सेवा देगा। लैंडलाइन कनेक्शन का नंबर बदले बिना भी यह सुविधा मिल सकेगी। दोनों ही सुविधा का ट्रायल चल रहा है।

बता दें, कुछ साल पहले तक इंटरनेट की हाईस्पीड के लिए ब्रांडबैंड का कनेक्शन लेना पड़ता था, जिसकी अधिकतम गति दस एमबी प्रति सेकेंड होती है। इसके लिए कापर केबल पर लैंडलाइन का कनेक्शन लेना पड़ता था। इसके बाद फाइबर टू होम (फाइबर फोन) सेवा शुरू की गई, जिसमें इंटरनेट की गति सौ मेगाबाइट प्रति सेकेंड होती है।

इसमें आवाज भी स्पष्ट सुनाई देती है। दोनों के टेलीफोन एक्सचेंज अलग-अलग होते हैं और दोनों का नंबर भी अलग होता है। लेकिन काफी उपभोक्ता ऐसे हैं, जो लैंडलाइन का नंबर बदलना नहीं चाहते हैं इसलिए हाई स्पीड कनेक्शन के लिए फाइबर टू होम का कनेक्शन नहीं ले पा रहे हैं।

इस समस्या के समाधान के लिए बीएसएनएल ने पुराने एक्सचेंज के स्थान पर थर्ड जेनरेशन एक्सचेंज लगाना शुरू कर दिया है। महानगर के तीन एक्सचेंज थर्ड जेनरेशन एक्सचेंज में बदले जाने की प्रकिया में है। इसके द्वारा पुराने टेलीफोन नंबर पर फाइबर टू होम का कनेक्शन दे सकते हैं। जिसमें हाई स्पीड इंटरनेट के साथ काल करने की सुविधा भी होगी। थर्ड जेनरेशन एक्सचेंज से इंटरनेट चालू करने का ट्रायल हो चुका है। कुछ स्थानों पर फाइबर टू होम का कनेक्शन दिया जा चुका है। काल की सुविधा के लिए ट्रायल लगभग पूरा हो चुका है।

पुराने टेलीफोन एक्सचेंज थर्ड जेनरेशन एक्सचेंज में बदलने के बाद लैंडलाइन के नंबर पर फाइबर टू होम का कनेक्शन दिया जाएगा। धीरे-धीरे कापर केबल को हटाकर सभी कनेक्शन फाइबर पर दिया जाएगा। – अनिल गंगवार, महाप्रबंधक, बीएसएनएल

संबंधित समाचार