बरेली में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कमान अमन को सौंपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने गुरुवार को ब्रज क्षेत्र के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की। बरेली महानगर में युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष अमन सक्सेना को बनाया गया है। जबकि आंवला में राजू उपाध्याय, बदायूं में गोविंद पाठक को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी …

बरेली, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने गुरुवार को ब्रज क्षेत्र के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की। बरेली महानगर में युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष अमन सक्सेना को बनाया गया है। जबकि आंवला में राजू उपाध्याय, बदायूं में गोविंद पाठक को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। कुलदीप प्रतिहार को कासगंज, देवेंद्र भदौरिया को एटा की जिम्मेदारी दी गई है।

इधर भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमन सक्सेना का भाजपा महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने बताया कि महानगर युवा मोर्चा की जिम्मेदारी अमन को मिलने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। इस मौके पर महामंत्री प्रतेश पांडे, अधीर सक्सेना, प्रभु दयाल लोधी आदि मौजूद रहे।

भाजपा महानगर महिला मोर्चा की कार्यकारिणी गठित
भाजपा महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा और महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष नीलम जेठा ने गुरुवार को महानगर महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा की। पारुल मलिक, गीता छाबड़ा, रोली पांडे, गुरजीत आर्य को उपाध्यक्ष, मंगलेश सक्सेना, रिया जायसवाल को महामंत्री, संतोष कश्यप, तान्या डिसूजा, बबीता सक्सेना, नीलम रस्तोगी, गीता रानी, सुधा सक्सेना को मंत्री, नीतू गोस्वामी कोषाध्यक्ष, ममता जौहरी सह कोषाध्यक्ष और शेफाली सचदेवा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

ममता जायसवाल सह मीडिया प्रभारी, प्रतिभा कार्यालय मंत्री, अलका शर्मा को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया। कुमारी नेहा सागर, काजल अग्रवाल को आईटी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पूनम भल्ला, कौशल्या, पूर्णिमा रावत, डा. रचना राठौर, अंजू शर्मा, संगीता शर्मा, रश्मि खंडेलवाल, प्रियंका अरोड़ा, सविता यादव, आरती तिवारी, रचना सक्सेना, सविता शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। महानगर अध्यक्ष और भाजपा मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने सभी को बधाई दी। कुछ दिन पहले ही नीलम जेठा को महानगर अध्यक्ष बनाया गया था। लंबे समय तक इंदू सेठी महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा का पद संभाल रही थीं।

यह भी पढ़ें-

बरेली: सरकारी भूमि पर बनी तस्कर प्रधान की कोठी की हुई पैमाइश

संबंधित समाचार