लखीमपुर खीरी: मजदूरी करने निकले ग्रामीण का सड़क किनारे मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोलागोकर्णनाथ, अमृत विचार। मैलानी थाना क्षेत्र के गांव खुशालपुर से मजदूरी करने निकले ग्रामीण की मृत्यु हो गई है। उसका शव सड़क के किनारे मिला। परिवार वालों ने सड़क हादसे में मृत्यु की आशंका जताई है। गांव खुशालपुर निवासी 55 वर्षीय रामासरे बुधवार को मजदूरी करने के लिए घर से साइकिल से गोला गए थे। …

गोलागोकर्णनाथ, अमृत विचार। मैलानी थाना क्षेत्र के गांव खुशालपुर से मजदूरी करने निकले ग्रामीण की मृत्यु हो गई है। उसका शव सड़क के किनारे मिला। परिवार वालों ने सड़क हादसे में मृत्यु की आशंका जताई है।

गांव खुशालपुर निवासी 55 वर्षीय रामासरे बुधवार को मजदूरी करने के लिए घर से साइकिल से गोला गए थे। शाम को घर नहीं पहुंचे तो परिवार वाले परेशान होकर तलाश करने लगे किंतु उनका कहीं भी पता नहीं लगा।

मृतक रामासरे का फाइल फोटो।

मिट्टी की खोदाई कर ले जाने वाली ट्राली के मजदूरों ने गुरुवार को सुबह बताया कि गांव के बाहर बांकेगंज रोड पर गैस गोदाम के पास सड़क के किनारे एक एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

परिवार वाले अनहोनी की आशंका में घटनास्थल पर पहुंचे तो होश उड़ गए। मृतक के सिर में चोट के निशान थे। परिजनों ने सड़क दुर्घटना की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि मृतक की साइकिल मौके पर नहीं मिली है। एसओ हैदराबाद अजय कुमार शर्मा ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र राहुल ने साइकिल न मिलने पर हैरानी जताई।

संबंधित समाचार