बरेली: खोयी जमीन तलाश रही कांग्रेस, लल्लू ने दिया जीत का मंत्र
बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस खोयी हुई जमीन फिर तलाश रही है। बरेली में कुछ माह पहले टीम राहुल कांग्रेस की जमीनी हकीकत परख चुकी है। कुछ दिन पहले प्रियंका गांधी की टीम ने सर्वे कर दावेदारों की ग्राउंड स्तर पर हकीकत परखी थी। अब प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कांग्रेस में दम भरने की कोशिश …
बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस खोयी हुई जमीन फिर तलाश रही है। बरेली में कुछ माह पहले टीम राहुल कांग्रेस की जमीनी हकीकत परख चुकी है। कुछ दिन पहले प्रियंका गांधी की टीम ने सर्वे कर दावेदारों की ग्राउंड स्तर पर हकीकत परखी थी। अब प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कांग्रेस में दम भरने की कोशिश में जुटे हुए हैं। दो दिन से लल्लू बरेली में हैं और भाजपा और सपा के खिलाफ मोर्चाबंदी करने के लिए मुद्दों की जानकारी कर रहे हैं। गुरुवार को लल्लू ने बड़ा डाकघर के पास स्थित पार्क में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।
कांग्रेस की तरफ से एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम के निर्देश पर पांच ट्रेनरों ने कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी। जिसमें किसने बिगाड़ा प्रदेश, सोशल मीडिया, कांग्रेस की विचारधारा और इतिहास, भाजपा और आरएसएस का सच, बूथ मैनेजमेंट के विषय पर डा. हरीश गंगवार, मनोज सिंह, मोहम्मद माजिन हुसैन ,अंशु अवस्थी, डॉ नीतू शर्मा ने अलग-अलग विषयों पर चर्चा की।
प्रथम सत्र में ट्रेनर मो. मार्जिन हुसैन ने कांग्रेस के इतिहास और कांग्रेस की विचारधारा पर चर्चा की। दूसरे सत्र में डा. नीतू शर्मा ने विचार रखे। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि वर्तमान परिवेश में समस्याएं लोगों के सामने हैं। वह लगातार बढ़ती हुई बेरोजगारी, लघु उद्योगों का बंद हो जाना, किसानों का उत्पीड़न, बदहाल कानून व्यवस्था, महिलाओं का उत्पीड़न आदि हैं। दावा करते हुए कांग्रेस 2022 में प्रदेश में सरकार बनाएगी।
सहप्रभारी तौकीर आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रशिक्षण से पराक्रम अभियान चला कर कांग्रेस विजय सेना तैयार कर रही है। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ने कहा कि लगभग 32 सालों से अधिक से कांग्रेस प्रदेश की सत्ता में नहीं और तभी से प्रदेश में विकास का पहिया रुका हुआ है। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि जैसा कि पिछले दिनों में कांग्रेस पार्टी बड़े स्तर पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है।
इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, पूर्व विधायक फूल कुंवर, जितेंद्र कश्यप, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां, उर रहमान, डा मेहंदी हसन, डा केबी त्रिपाठी, कृष्ण कांत शर्मा, इल्यास अंसारी, दिनेश दद्दा , बसंत चौहान, तारा चंद्र चौधरी, वसीम अकरम, सुनील मनचंदा, जुनैद हसन एडवोकेट, नीतू गौरव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को जोड़ेगी कांग्रेस
कांग्रेस के प्रदेश सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर मनोज सिंह ने कहा कि किस तरह से भाजापा का मीडिया सेल तरह-तरह के फोटो और वीडियो एडिट कर युवा पीढ़ी को गुमराह करता है, अब हमें ग्राम स्तर, न्याय पंचायत स्तर, तहसील स्तर, विधानसभा स्तर आदि पर अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाने हैं और उन लोगों से यह कहना है कि वह अपने अपने ग्रुपों में अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को और युवाओं को जोड़कर कांग्रेस की विचारधारा बताएं।
यह भी पढ़ें-
