बरेली: टेबलेट दिलाने को जिलाधिकारी से मिले अभ्युदय के प्रतियोगी छात्र
बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोचिंग कर रहे अभ्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए टेबलेट दिए जा रहे हैं। बरेली में भी अभ्युदय की कोचिंग कर रहे 106 प्रतियोगी छात्रों को टेबलेट दिया जा रहा है। जिससे कई प्रतियोगियों को टेबलेट नहीं दिया जा रहा है। टेबलेट न मिलने के कारण बाकी …
बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोचिंग कर रहे अभ्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए टेबलेट दिए जा रहे हैं। बरेली में भी अभ्युदय की कोचिंग कर रहे 106 प्रतियोगी छात्रों को टेबलेट दिया जा रहा है। जिससे कई प्रतियोगियों को टेबलेट नहीं दिया जा रहा है।
टेबलेट न मिलने के कारण बाकी के बचे प्रतियोगियों छात्रों ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी से सभी प्रतियोगियों को टेबलेट दिए जाने की मांग की। जिससे बचे हुए प्रतयोगी टेबलेट जाने से अपनी पढ़ाई को सुचारू रूप से शुरू कर सकें।
इस मौके पर अरूण कुमार, वैजन्ती, दीपमाला, गौरव कुमार शाक्य, विकास यादव, अमित कुमार,उमेश कुमार, हरी सिंह, शालिनी, मुनीश कुमार,आदि प्रतियोगी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
