बरेली: उद्योगों से जुड़े मामले लटकाने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उद्योगों से जुड़े मामलों में लेटलतीफी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उद्यमियों की समस्याएं सुनने के बाद जिलाधिकारी नितीश कुमार ने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। कहा कि निवेश मित्र पोर्टल से संबंधित समय सीमा के बाहर प्रकरण, ग्रीवांश रिट्रेसली और फीड बैक वाले प्रकरणों में लापरवाही हुई …

बरेली, अमृत विचार। उद्योगों से जुड़े मामलों में लेटलतीफी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उद्यमियों की समस्याएं सुनने के बाद जिलाधिकारी नितीश कुमार ने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। कहा कि निवेश मित्र पोर्टल से संबंधित समय सीमा के बाहर प्रकरण, ग्रीवांश रिट्रेसली और फीड बैक वाले प्रकरणों में लापरवाही हुई तो संबंधित अधिकारी का वेतन रोका जाएगा और लापरवाही बड़ी निकलने पर अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

गुरुवार को जिलाधिकारी ने जूम एप के माध्यम से कई विभागों के अधिकारियों व उद्यमियों के साथ बैठक की। जिसमें परसाखेड़ा समेत अन्य क्षेत्रों के तमाम उद्यमियों ने कई मुद्दों को जोर शोर से रखा। जिस पर संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋ षि रंजन गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता को शीघ्र कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। संजीव प्रधान अधिशासी अभियंता ने बताया कि आठ कार्य होने हैं। पांच कार्य प्रगति पर हैं।

दो में स्वीकृति हो चुकी है और एक कार्य का दोबारा टेंडर होने जा रहा है। एक सप्ताह में टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने की बात कही। बैठक में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी ने बताया कि औद्योगिक आस्थान सीबीगंज में सड़कों की साइडों में लगी इंटरलॉकिंग टाइल्स का संयुक्त भौतिक निरीक्षण कराते हुए 70 प्रतिशत कार्य करा दिया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 15 दिन बाद उपायुक्त उद्योग कार्य का निरीक्षण करें एवं अधिशासी अभियंता कार्य को गुणवत्तापरक कराएं।

सीबीगंज में नाले से संबंधित कार्य को पानी की समस्या कम होते ही शीघ्र कराए जाने के निर्देश दिए गए। सुपीरियर इंडस्ट्रीज फैक्ट्री के गेट के सामने दोनों तरफ ढाबों को हटाने को कहा। स्ट्रीट लाइट के संबंध में अधिशासी अभियंता नगर निगम को व्यक्तिगत रूप से लेते हुए कार्य कराने के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार