झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर ट्रेन लूट की घटना के बाद बरेली जंक्शन जीआरपी अलर्ट
बरेली, अमृत विचार। बरेली जंक्शन जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह राणा ने एसपी के निर्देशन पर थाने के बाहर सभी स्टाफ के साथ बैठक की। उन्होंने ट्रेनों में चलने वाले सचल दल व अन्य सभी को जारी निर्देशों के बारे में बताया। किसी प्रकार की दिक्कत या परेशानी होने पर कंट्रोल व 112 पर …
बरेली, अमृत विचार। बरेली जंक्शन जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह राणा ने एसपी के निर्देशन पर थाने के बाहर सभी स्टाफ के साथ बैठक की। उन्होंने ट्रेनों में चलने वाले सचल दल व अन्य सभी को जारी निर्देशों के बारे में बताया। किसी प्रकार की दिक्कत या परेशानी होने पर कंट्रोल व 112 पर जानकारी देने को कहा।
बता दें कि उत्तर मध्य रेलवे के झांसी-कानपुर रेलमार्ग मंगलवार को बदमाशों ने ट्रेन रोककर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इससे पहले बदमाशों ने उरई सरसौखी के पास लूटपाट की थी। बदमाशों ने होम सिग्नल पर गीली मिट्टी से लिपटा कपड़ा बांधकर ग्रीन सिग्नल छुपा दिया था।
सिग्नल न मिलने के कारण चालक ने ट्रेन रोक दी थी। बदमाशों ने स्लीपर व जनरल कोचों की खिड़कियां से हाथ डालकर यात्रियों का कीमती सामन लूट लिया था। मुरादाबाद मंडल में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता ने जीआरपी को निर्देश देते हुए अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद बरेली में भी प्रभारी निरीक्षक ने बैठक की।
