अमेठी: पति और दोस्तों ने मिलकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज
अमेठी। बाजारशुक्ल थानाक्षेत्र के कस्बे की रहने वाली एक विवाहिता से दुष्कर्म किया गया। आरोपी यहीं पर ही नहीं रुका, उसने महिला के साथ मारपीट कर जलाने की भी कोशिश की। महिला ने यह सारा आरोप अपने पति और उसके दोस्तों पर लगाया। महिला का कहना है कि यह पूरी घटना उसके पति की मौजूदगी …
अमेठी। बाजारशुक्ल थानाक्षेत्र के कस्बे की रहने वाली एक विवाहिता से दुष्कर्म किया गया। आरोपी यहीं पर ही नहीं रुका, उसने महिला के साथ मारपीट कर जलाने की भी कोशिश की। महिला ने यह सारा आरोप अपने पति और उसके दोस्तों पर लगाया। महिला का कहना है कि यह पूरी घटना उसके पति की मौजूदगी में हुई है।
आपको बता दें, महिला का उसके पति श्रवण कुमार के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। जिसका मुकदमा परिवार न्यायालय में विचाराधीन है। इसी रंजिश में श्रवण कुमार ने 24 अगस्त को राम गोपाल यादव, बब्बन तिवारी और एक अज्ञात के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।
महिला ने बताया कि पहले घर में आते ही उसके पति और दोस्तों ने उसकी पिटाई की फिर बब्बन ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इसके बाद सभी ने मिलकर उस पर पेट्रोल डाला और जिंदा जलाने की कोशिश की। महिला की चीख से लोग आने लगे, जिसको देख सभी भाग निकले।
पीड़िता का आरोप है कि इस घटना की जानकारी के बावजूद पुलिस केस नहीं दर्ज कर रही। शिकायत पर मुक़दमा दर्ज ना होने से परेशान पीड़िता ने बुधवार को पूरे मामले की जानकारी अमेठी पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह को दी। एसपी दिनेश सिंह के निर्देश पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया गया।
