फिरोजाबाद: बुखार से बच्चों की मौत, तीसरी लहर की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद। कोविड की तीसरी लहर से प्रदेश को बचाने में सरकार कोई भी कसर नहीं छोड़ रही। इसी बीच फिरोजाबाद में तीसरी लहर आ जाने की आशंका जताई जा रही है। जी हां, फिरोजाबाद में अब तक 5 बच्चों की बुखार के चलते मौत हो गई है। इतना ही नहीं अभी कई लोगों के साथ …

फिरोजाबाद। कोविड की तीसरी लहर से प्रदेश को बचाने में सरकार कोई भी कसर नहीं छोड़ रही। इसी बीच फिरोजाबाद में तीसरी लहर आ जाने की आशंका जताई जा रही है। जी हां, फिरोजाबाद में अब तक 5 बच्चों की बुखार के चलते मौत हो गई है। इतना ही नहीं अभी कई लोगों के साथ और भी बच्चे बीमार हैं।  बच्चों के पेट में दर्द, बुखार की शिकायत देखने को मिली है।

देहाती क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि नगर निगम प्रशासन की लापरवाही से गलियों में गंदगी भरी है। नगर निगम द्वारा सफाई नहीं की जा रही है। नालियां ,गलियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। ऐसे में बुखार और डेंगू के केस बढ़ते  जा रहे हैं। वहीं सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने आज खुद इन इलाकों का दौरा किया और कोरोना की थर्ड वेव की आशंका जताई। सीएमओ ने कहा कि इसकी जांच करवाई जा रही है। उन्होंने बच्चों की जांच भी करवाई और बच्चों के माता-पिता से साफ-सफाई का ख्याल रखने को कहा।

आपको बता दें, बच्चों की मौत की जानकारी मुख्यमंत्री योगी को हो गई है। जिस पर मुख्यमंत्री ने कैंप लगाने की बात 2 दिन पहले कही थी लेकिन आज भी बीमार इलाकों में स्थानीय लोग कैंप न लगने की बात कह रहे हैं।

 

संबंधित समाचार