अमरोहा: कमरा बंद कर टीवी देख रहा मासूम फंदे पर झूला
अमरोहा /ढबारसी,अमृत विचार। गुरुवार को कमरा बंद कर टीवी देख रहे 7 वर्षीय बच्चे ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई और परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। करेशना अपने पति नेपाल तथा बेटे हितेश (7) …
अमरोहा /ढबारसी,अमृत विचार। गुरुवार को कमरा बंद कर टीवी देख रहे 7 वर्षीय बच्चे ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई और परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
करेशना अपने पति नेपाल तथा बेटे हितेश (7) के साथ अपने मायके ढवारसी के आदमपुर चौराहे पर किराए के मकान में रहती है। गुरुवार की सुबह हितेश कमरा बंद कर टीवी देख रहा था और पिता नेपाल सिंह दवाई लेने आदमपुर गए थे जबकि मां करेशना स्नान कर रही थी। स्नान करने के बाद जब उन्होंने अपने बेटे हितेश को आवाज लगाई तो कमरे से कोई आवाज नहीं आई।
इसके बाद उन्होंने कमरे में बने छोटे छेद से अंदर झांककर देखा तो हितेश के गले में अंगोछे का फंदा पड़ा था और वह उस पर लटका हुआ था। मां करेशना की चीख निकलने ओर शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। तब किसी तरह खिडकी से होकर ग्रामीण अंदर गए और हितेश के गले से कपड़े के अंगोछे के फंदे को निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।
