संभल: युवक को मारी गोली, जंगल में मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दियौराखास निवासी एदल सिंह पुत्र सरदार सिंह उम्र 32 वर्ष गुरुवार को अज्ञात ने गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक के घर पहुंच कर बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने परिजनों को सांत्वना दी और फोन पर एसएसपी संभल से वार्ता कर घटना का जल्द से …

संभल, अमृत विचार। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दियौराखास निवासी एदल सिंह पुत्र सरदार सिंह उम्र 32 वर्ष गुरुवार को अज्ञात ने गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक के घर पहुंच कर बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने परिजनों को सांत्वना दी और फोन पर एसएसपी संभल से वार्ता कर घटना का जल्द से जल्द खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात रखी।

परिजनों ने जानकारी देते हुए बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम को बताया कि एदल सिंह कल सुबह 8 बजे करीब घर से बाहर चला गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। सुबह ग्रामीणों ने दियौरा खास से छाबड़ा को जाने वाले मार्ग के जंगल में शव को ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्राम प्रधान पुत्र रिंकू को बुलाया और शिनाख्त करवाई तो शव की पहचान एदल सिंह पुत्र सरदार सिंह के रूप में हुई।

परिजनों ने बताया कि एदल सिंह हिमाचल प्रदेश के एक कंपनी में काम करता है और बीते 4 महीने से घर पर ही रह रहा है। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक एदल सिंह के मोबाइल को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है़।

घटना की जानकारी मिलने से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। बताया कि मृतक एदल सिंह पांचों भाईयों में सबसे बड़ा था। मृतक एदल सिंह के पिता सरदार सिंह की दो साल पहले सड़क हादसे में मृत्यु हो चुकी है। मृतक के परिवार में मां, चार भाई रामप्रकाश, राजवीर, हरिओम, हरपाल और बहन सर्वेश है।

संबंधित समाचार