रामपुर: कैदियों को मिली इलेक्ट्रिशियन की ट्रेनिंग, जेल में बना रहे एलईडी बल्ब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर। कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कई कैदियों को इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने और उन्हें ठीक करने की ट्रेनिंग दी गई थी। इस कार्यक्रम का एक फायदा ये हुआ कि कई कैदी पूरी मेहनत और लगन के साथ एलईडी बल्ब बनाने लगे हैं। जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्या ने बताया कि कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जिला …

रामपुर। कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कई कैदियों को इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने और उन्हें ठीक करने की ट्रेनिंग दी गई थी। इस कार्यक्रम का एक फायदा ये हुआ कि कई कैदी पूरी मेहनत और लगन के साथ एलईडी बल्ब बनाने लगे हैं। जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्या ने बताया कि कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कारागार रामपुर में विगत माह में करीब 30 कैदियों को इलेक्ट्रिशियन बनने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जो कैदी अच्छा काम कर रहे थे उन्हें एलईडी बल्ब बनाने का काम दिया गया है। कई कैदियों ने विभिन्न तरीके के बिजली के उपकरणों को ठीक करने का काम भी सिखाया गया।

30 कैदियों को इलेक्ट्रिशियन की ट्रेनिंग दी गई थी। जिसमें 10 कैदियों ने सराहनीय काम किया, जिसके चलते उन 10  कैदियों को बल्ब बनाने का काम दिया गया। ये सभी कैदी खुद को समाज के साथ जोड़े रखने के लिए ये काम सीख रहे हैं। सभी कैदी बड़े-छोटे हर तरह के गुनाह के लिए अंदर किए गए थे। ये कौशल विकास कार्यक्रम चलाने का एक मकसद था। जेल परिसर का मानना है कि जेल से मुक्त होंने के बाद जीवन जीने में दिक्कत न हो और रोजी रोटी का इंतजाम हो जाए, इसके चलते कैदियों को कोई काम सिखाया जाए, जिससे बाहर निकलने के बाद जीवन आसान हो जाए।

 

संबंधित समाचार