बरेली: झांसी कानपुर रेलमार्ग पर लूट के बाद मुरादाबाद मंडल में भी अलर्ट, एसपी जीआरपी ने बैठक
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के झांसी कानपुर रेलमार्ग पर बदमाशों ने ट्रेन को रोककर लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने ट्रेन रोकने के लिए सिग्नल पर मिट्टी लगाकर कपड़ा बांध दिया था। जिससे लोको पायलट को सिग्नल नहीं मिलने की वजह से उसने ट्रेन को रोक दी थी। ट्रेन रुकते ही …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के झांसी कानपुर रेलमार्ग पर बदमाशों ने ट्रेन को रोककर लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने ट्रेन रोकने के लिए सिग्नल पर मिट्टी लगाकर कपड़ा बांध दिया था। जिससे लोको पायलट को सिग्नल नहीं मिलने की वजह से उसने ट्रेन को रोक दी थी। ट्रेन रुकते ही बदमाशों ने ट्रेन में लूटपाट शुरू कर दी। इस घटना के बाद अब उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।
एसपी जीआरपी ने दिए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश
एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता ने शुक्रवार को सभी स्टेशनों की जीआरपी के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि ट्रेनों में सतर्कता बढ़ाई जाए। जिससे लूटपाट जैसी घटनाओं को रोका जा सके। यहां तक की रात में भी गस्त को बढ़ाया जाए। किसी को भी संदिग्ध लगने पर उसे रोककर तुरंत पूछताछ की जाए। उन्होंने कहा कि ट्रेनों में चलने वाले स्कॉट को सबसे ज्यादा एक्टिव होना चाहिए। जिससे किसी भी घटना की आशंका होने पर तुरंत सूचित किया जा सके।
घटना होने पर क्या करें
अपर्णा गुप्ता ने यह भी बताया कि किसी प्रकार की दिक्कत या परेशानी होने पर कंट्रोल व 112 पर तुरंत सूचित किया जाना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने इस बारे में यात्रियों को भी जानकारी देने के लिए कहा। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा ने बताया कि अब समय-समय पर यात्रियों को इसकी जानकारी दी जाती रहेगी। जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
