अयोध्या: गड्ढे में डूबने से 4 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत, सदमें में परिजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के थाना बीकापुर क्षेत्र के परुवा गांव में शुक्रवार शाम को 4 वर्षीय बालक पानी भरे गड्ढे में डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। बीकापुर क्षेत्र के गांव परुवा मजरा ठाकुर दीन का पुरवा निवासी अशोक कुमार का 4 वर्षीय पुत्र सत्यम पानी भरे गहरे गड्ढे …

अयोध्या। जिले के थाना बीकापुर क्षेत्र के परुवा गांव में शुक्रवार शाम को 4 वर्षीय बालक पानी भरे गड्ढे में डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। बीकापुर क्षेत्र के गांव परुवा मजरा ठाकुर दीन का पुरवा निवासी अशोक कुमार का 4 वर्षीय पुत्र सत्यम पानी भरे गहरे गड्ढे में अचानक पैर फिसलने से चला गया जिसकी मौत हो गई।

बताया जाता है बच्चे की मां लकड़ी लेने गई थी उसी के पीछे बच्चा भी चल दिया था। जब मां लकड़ी बीनकर घर वापस लौटी तो बच्चे को घर पर न पाकर परिजन के द्वारा के द्वारा खोजबीन होना शुरू हुआ । गांव के करीब पानी भरे गड्ढे में 4 वर्षीय बालक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। परिजन के द्वारा बच्चे को सीएचसी बीकापुर लाया गया जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक अनिल वर्मा के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया जिसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा