यूपी: योगी से अदावत करना अमिताभ ठाकुर को पड़ा भारी, पहले गई नौकरी, अब गए जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने अपनी नौकरी के दौरान अनेक पंगे लिये, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अदावत के बाद उनके सितारे गर्दिश में जा रहे हैं। पहले उन्हें अपनी नौकरी गंवानी पड़ी और अब जब वे मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। शुक्रवार को ही नई पार्टी का गठन …

लखनऊ। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने अपनी नौकरी के दौरान अनेक पंगे लिये, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अदावत के बाद उनके सितारे गर्दिश में जा रहे हैं। पहले उन्हें अपनी नौकरी गंवानी पड़ी और अब जब वे मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। शुक्रवार को ही नई पार्टी का गठन किया, ठीक उसी दिन उन्हें जेल जाना पड़ा। हालांकि जिस नए मामले में अमिताभ ठाकुर को जेल जाना पड़ा है।

उसका मुख्यमंत्री से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है, लेकिन उनके बुरे दिन उसी समय से शुरू हो गए, जब उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। उसके बाद निलंबन अवधि में ही सरकार ने उन्हें अनिर्वाय सेवानिवृत्ति दे दी थी। इससे ठाकुर सरकार के खिलाफ और खुलकर बोलने लगे।

यही नहीं उन्होंने चंद रोज पहले ही ऐलान किया था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, वे उनके खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसके लिए वे गोरखपुर भी जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें 55 घंटे के लिए हाउस अरेस्ट कर लिया था। इस मामले को दो दिन भी नहीं बीते कि उन्हें वाराणसी की दुष्कर्म पीड़िता के मामले में जेल जाना पड़ गया।

संबंधित समाचार