बरेली: पुलिस पर गोली चलाने से भी नहीं चूके बदमाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बदमाशों के हाथ पुलिस पर गोली चलाने से भी नहीं चूक रहे हैं। बीते 4 सालों में जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच 246 मुठभेड़ हुईं। जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार किया। वहीं बदमाशों की गोली लगने से 45 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस की गोली लगने से …

बरेली, अमृत विचार। बदमाशों के हाथ पुलिस पर गोली चलाने से भी नहीं चूक रहे हैं। बीते 4 सालों में जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच 246 मुठभेड़ हुईं। जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार किया। वहीं बदमाशों की गोली लगने से 45 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश ढेर भी हो गए।

जिले में लूट, डकैती की वारदात यूं ही कम नहीं हुई हैं। इसके लिए पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। अप्रैल 2017 से अब तक पुलिस और बदमाशों के बीच में 246 मुठभेड़ हुईं। पुलिस पर गोली चलाने वालों में कई बदमाशों के साथ गैंगस्टर और पशु तस्कर भी शामिल हैं।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 508 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ में अहलादपुर में संभल के दो बदमाश और कैंट के बभिया के एक बदमाश को पुलिस ने मार गिराया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 214 ईनामी बदमाशों को भी गिरफ्तार किया। इन पर दस हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक का ईनाम घोषित किया गया था।

जिले में कई मुठभेड़ हुई है। कई मामलों में पशु तस्करों ने भी पुलिस पर गोली चलाई है। पुलिस ने कई बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की है। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार