बरेली: खातों में मिले 30 लाख, कई प्रदेशों से भी निकाले 50 लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नाइजीरियन ठग पर धोखाधड़ी समेत आईटी एक्ट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर उसके साथियों के बारे में पूछताछ करेगी। वहीं पुलिस ने जब नोएडा, दिल्ली और राजस्थान के खातों की जांच …

बरेली, अमृत विचार। नाइजीरियन ठग पर धोखाधड़ी समेत आईटी एक्ट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर उसके साथियों के बारे में पूछताछ करेगी। वहीं पुलिस ने जब नोएडा, दिल्ली और राजस्थान के खातों की जांच की उनमें तीस लाख रुपये मिले हैं। वहीं इन खातों से अब तक 50 लाख रुपये निकाले गए। पुलिस की तीन टीमें इसकी जांच में लगाई गई हैं।

बुधवार को फरीदपुर के भूरे खां की गौटिया में पुलिस ने नाइजीरियन ठग रॉबर्ट को गिरफ्तार किया था। वह दिल्ली में द्वारका में रह रहा था। वह भूरे खां की गौटिया निवासी मेहंदी हसन और अरवाज से अपने 80 लाख रुपये लेने आया था। इसकी सूचना लगने पर पुलिस वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला की वह बिना वीजा और पासपोर्ट के दिल्ली में 2011 से रह रहा था।

पूछताछ में पता चला की रॉबर्ट साइबर ठगी के जुड़ा हुआ है और वह लोगों के एकाउंट में रुपये डालने के बदले में उन्हें कमीशन देता था। पुलिस ने रॉबर्ट के मोबाइल पर मिले नंबरों पर फोन लगाने का प्रयास किया तो कुछ नंबरों पर फोन गया लेकिन बाद में सब नंबर बंद हो गए। वहीं पुलिस ने जब खातों की जांच की तो चार खातों में उसे लगभग तीस लाख रुपये मिले हैं। वहीं उन खातों से 50 लाख रुपये अलग अलग प्रदेशों के एटीएम से निकाले गए है। अब पुलिस उन एटीएम की सीसीटीवी निकालने का प्रयास करेगी। इसके साथ ही पुलिस की तीन टीमे इस मामले में के खुलासे के लिए लगाई गई है।

पुलिस की तीन टीमों को फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। आरोपियों के खातों की जांच की जा रही है। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती है। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

नाइजीरियन गैंग का जाल केवल फरीदपुर में ही नहीं बल्कि फतेहगंज पश्चिमी के धंतिया व सीबीगंज के कुछ गांवों में भी फैला हुआ है। यहां पर लोगों के खाते खुलवा कर उनमें करोड़ों रुपए इधर से उधर किये जा रहे हैं। पिछले वर्ष फतेहगंज पश्चिमी के धंतिया गॉव में बड़ी कार्रवाई हुई थी। जिसमें गैंग के सरगना सहित कई लोग जेल गए थे।

पकड़े गए आरोपियों के पास से अकूत संपत्ति पुलिस को मिली थी। पुलिस ने नाइजीरियन गैंग के फरीदपुर निवासी मेहंदी हसन व उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। इस गैंग के तार केवल फरीदपुर तक ही सीमित नहीं है। कुछ दिन पूर्व सीबीगंज थाने के तिलियापुर गांव में छापा मारकर नोएडा पुलिस ने अकीलउद्दीन नाम के एक आरोपी को पकड़ा था। वह नाइजीरियन गैंग का सक्रिय सदस्य हैं। खासकर फतेहगंज पश्चिमी के गांव धंतिया में पहले भी कई बार नाइजीरियन गैंग के लोग पकड़े जा चुके हैं। गैंग के लोगों ने गांव के लोगों के फर्जी खाते खुलवा कर उसमें करोड़ों की रकम इधर उधर की है।

पिछले वर्ष तत्कालीन एएसपी आईपीएस अभिषेक वर्मा ने फतेहगंज पश्चिमी के धतिया गांव में छापा मारा था जिसमें गैंग के सरगना जमशेद आरिफ उर्फ वीआईपी रफीक खां, वारिस, युसूफ खां, अफजाल खां, आमिर खां, कैफ खां, ताहिर, सज्जाद खां, जाहिर खां, नासिर खां, इरफान को पकड़ कर जेल भेजा था। आरोपितों ने इस धंधे से अकूत संपत्ति अर्जित कर आलीशान कोठियां व जमीनें खरीदी हैं।

संबंधित समाचार