बागपत: दुष्कर्म पीड़िता की मां ने किया एसपी ऑफिस के बाहर आत्मदाह का प्रयास, जानें क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागपत। बागपत जिले से एक बड़ी खबर सामने आई हैं जहां न्याय न मिलने से क्षुब्द एक महिला ने एसपी ऑफिस के आत्मदाह की कोशिश की। मिला जानकारी के मुताबिक एसपी ऑफिस के सामने एक महिला खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने पुलिस ने उसके …

बागपत। बागपत जिले से एक बड़ी खबर सामने आई हैं जहां न्याय न मिलने से क्षुब्द एक महिला ने एसपी ऑफिस के आत्मदाह की कोशिश की। मिला जानकारी के मुताबिक एसपी ऑफिस के सामने एक महिला खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने पुलिस ने उसके हाथ से बोतल छीन ली, जिससे महिला की जान बच गई। इसके बाद बाद स्थानीय पुलिस ने महिला की समस्या सुनी और उसको समझा बुझाकर शांत किया।

पूछताछ के दौरान महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि बीते कुछ दिन पहले उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ था, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया है। जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। महिला का आरोप है कि फरार आरोपी व उनके परिजन पीड़ित पक्ष पर सुलह करने का दबाव बना रहे हैं और सुलह ने करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत जब पीड़ित महिला ने पुलिस से की तो बिनोली पुलिस ने मामले को टाल दिया। उसी से परेशान होकर महिला आज शनिवार को परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुचीं और आत्महत्या करने का प्रयाश किया।

बता दें कि महिला बगपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, जिसकी बेटी के साथ बीते 9 अगस्त को पड़ोसी युवकों ने सामुहिक दुष्कर्म किया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मामले में अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि गिरफ्तार हुए आरोपी के परिजन और फरार आरोपी उन पर सुलह का दबाव बना रहे हैं। फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी और फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कही जा रही है।

संबंधित समाचार