गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने गुल्लू और कालू को दिखाया प्यार, फोटो वायरल
गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और जब वह बाहर आए तो काला लैब्राडोर पिल्ला गुल्लू और कालू को प्यार करते नजर आएं। सीएम योगी जब भी गोरखनाथ मंदिर आते हैं यह पालतू कुत्ते ‘गुल्लू’ और ‘कालू’ उनके पास दौड़कर चले आते हैं और उनके साथ खेलते हैं। योगी …
गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और जब वह बाहर आए तो काला लैब्राडोर पिल्ला गुल्लू और कालू को प्यार करते नजर आएं। सीएम योगी जब भी गोरखनाथ मंदिर आते हैं यह पालतू कुत्ते ‘गुल्लू’ और ‘कालू’ उनके पास दौड़कर चले आते हैं और उनके साथ खेलते हैं। योगी ने मंदिर के बाहर गुल्लू और कालू को बिस्कुट भी खिलाया। योगी और उनके पालतू कुत्तों की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है।

सीएम योगी ने अपने हाथों से पेडगरी का बिस्किट खिलाया। जब वो जानें लगे तो वो उनके पैरों के पास लिपट गएं। मंदिर परिसर से जानकारी मिली कि योगी आदित्यनाथ गुल्लू के बहुत शौकीन है और जब भी वो मंदिर आते है तो गुल्लू हमेशा मुख्यमंत्री से मिलने के लिए दौड़ पड़ता है। आपको बता दें, कालू को दिसंबर 2016 में गोरक्ष मंदिर में लाया गया था और योगी आदित्यनाथ तीन महीने बाद मार्च 2017 में मुख्यमंत्री बने थे।
