बरेली: तीन माह पहले शादी… अब फंदे से लटका मिला शव, मृतिका ने खुद जाहिर की थी शादी की इच्छा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाष नगर के करेली में शुक्रवार देर रात एक नव विवाहित 20 वर्षीय महिला ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। कमरे के अंदर ही उसने साड़ी का फंदा बनाया और कुंदे से लटक गई। ससुराल वालों ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची सुभाष नगर पुलिस ने …

बरेली, अमृत विचार। सुभाष नगर के करेली में शुक्रवार देर रात एक नव विवाहित 20 वर्षीय महिला ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। कमरे के अंदर ही उसने साड़ी का फंदा बनाया और कुंदे से लटक गई। ससुराल वालों ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची सुभाष नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि महिला का पहले से कुछ मानसिक बीमारियों का इलाज चल रहा था। जिसकी वजह से मायके वालों का भी ससुरालियों पर कोई आरोप नहीं है।

खुद अपनी शादी की जाहिर की थी इच्छा
दरअसल, मूल रूप से रामगंगा के आश्रम में रहने वाली तारा ने कुछ महीनों पहले अपनी शादी की खुद इच्छा जाहिर की थी। पुलिस के मुताबिक उसने अपने पिता तेजराम से कहा था कि वह अब शादी करना चाहती है। इसके बाद परिवार वालों ने लड़का देखना शुरू किया और करेली के सन्नी नाम के लड़के से तीन महीनें पहले शादी कर दी। बताया जा रहा है कि वह शादी के बाद भी इधर-उधर की बातें सोचती रहती थी। कभी खुश दिखाई नहीं देती थी। कई वार ससुराल और मायके वालों ने पूछने की कोशिश की मगर वह कुछ नहीं बताती थी। अब शनिवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला।

मरने से पहले मायके आना चाहती थी तारा
परिजनों के मुताबिक मृतिका तारा ने मरने से पहले अपने मायके आने की इच्छा जाहिर की थी। बताया जा रहा है कि उस वक्त ससुरालियों ने उसे मायके आने से रोक दिया था। उसके बाद तारा ने अपनी जान दे दी। हालांकि मायके वालों का भी कहना है कि तारा मानसिक रूप से कुछ बीमार थी। उसने पहले भी एक-दो बार सुसाइड करने की कोशिश की थी। मगर उस समय उसको बचा लिया गया था। इस बार उसने सुसाइड कर ही लिया।

मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची
पुलिस के मुताबिक मृतिका तारा का पति सन्नी एक शराब के ठेके पर काम करता है। जब पुलिस को खुदकुशी की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। साथ में फॉरेंसिंक की भी टीम गई। टीम ने जांच पड़ताल के बाद कुछ नमूने एकत्र किए है। जांच के बाद ही उनकी पुष्टि हो सकेगी। उधर, पोस्टमार्टम के बाद मौत की असली वजह से सामने आ जाएगी।

संबंधित समाचार