बदायूं: भूत-प्रेत का साया बताकर जलाया युवती का चेहरा, पुजारी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उझानी, अमृत विचार। नगर में स्थित एक मंदिर के पुजारी ने इंटरमीडिएट की छात्रा पर भूत-प्रेत का साया बताकर समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए उसकी मां को झांसे में लिया और छात्रा का गाल गर्म चिमटे से जला दिया। छात्रा के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट …

उझानी, अमृत विचार। नगर में स्थित एक मंदिर के पुजारी ने इंटरमीडिएट की छात्रा पर भूत-प्रेत का साया बताकर समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए उसकी मां को झांसे में लिया और छात्रा का गाल गर्म चिमटे से जला दिया। छात्रा के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पुजारी को गिरफ्तार कर लिया। झुलसी छात्रा का मेडिकल कराया गया।

शनिवार को मोहल्ला किला खेड़ा निवासी अजय प्रकाश श्रीवास्तव पुत्र रामविलास ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी और बेटी खुशी पंजाबी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर पूजा-अर्चना करने जाती थीं। जहां मोहल्ला श्री नारायणगंज सरौरा निवासी कौशलेंद्र पुत्र रामसेवक पुजारी है। मंदिर के पुजारी ने बेटी पर भूत-प्रेत का साया बताकर उसे अपने झांसे में ले लिया और उसका इलाज करना शुरू कर दिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी अनुपस्थिति में कौशलेंद्र 26 अगस्त को उसके घर पहुंचा और बेटी खुशी पर तांत्रिक विद्या शुरू कर दी और फिर चिमटा गर्म कर उसका गाल जला दिया। जिससे उसकी बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। पुजारी युवती के गाल को चिमटे से जलाकर वहां से फरार हो गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार चाहर ने बताया किपुजारी ने युवती को गर्म चिमटे से जलाया है। युवती के पिता की ओर से तहरीर दी गई थी। पुजारी पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

संबंधित समाचार