कानपुर: सीएसजेएमयू में 43 शोध विषयों की हुई प्रवेश परीक्षा, करीब डेढ़ हजार छात्रों ने लिए भाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय सीएसजेएमयू में शनिवार को हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा में करीब डेढ़ हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए । छात्रों को यह मौका कई वर्षों बाद मिला था। विश्वविद्यालय ने पिछले 10 वर्षों में केवल दो बार ही पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराई है इससे कई छात्र छात्राएं नामांकन नहीं करा सके हैं। …

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय सीएसजेएमयू में शनिवार को हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा में करीब डेढ़ हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए । छात्रों को यह मौका कई वर्षों बाद मिला था। विश्वविद्यालय ने पिछले 10 वर्षों में केवल दो बार ही पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराई है इससे कई छात्र छात्राएं नामांकन नहीं करा सके हैं। ऐसे सभी छात्रों के लिए 43 विषयों में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने का यह सुनहरा अवसर रहा। परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया। प्रवेश परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे गए जिनमें से प्रत्येक 4 अंक का था। गलत उत्तर पर एक अंक निगेटिव मार्किंग थी।

कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रत्येक वर्ष पीएचडी की प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। छात्र छात्राओं की संख्या अधिक होने की सूरत में यह परीक्षा साल में दो बार भी हो सकती है। इसकी रणनीति बनाई जा रही है। परीक्षा से पहले ऐसे कुछ छात्रों ने अपना प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय परिसर से प्राप्त किया जिनका प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो रहा था। इसके लिए विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एकेडमिक्स में रिसर्च एंड डेवलपमेंट विभाग में एक केंद्र बनाया गया।

छात्रों को इसके लिए अपनी पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि व मोबाइल नंबर बताना था। कुलपति प्रो. विनय पाठक ने बताया कि सुपरवाइजर की संख्या बढ़ाई गई है जिससे अधिक से अधिक छात्र छात्राएं पीएचडी कर सकें । इसके अलावा उनकी सहूलियत के लिए अब साल में दो बार भी पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराए जाने की योजना बनाई जा रही है। शोध के छात्रों के लिए कई छात्रवृत्ति योजनाएं भी शुरू की गई हैं जिनका लाभ उन्हें इसी वर्ष से मिलना प्रारंभ हो जाएगा।

संबंधित समाचार