संभल: भारतल सिरसी गांव मिले में हेपेटाइटिस-सी के एक दर्जन मरीज
संभल, अमृत विचार। ब्लॉक में हेपेटाइटिस-सी का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अब भारतल सिरसी गांव में एक दर्जन लोग हेपेटाइटिस-सी से ग्रसित मिले हैं। इनमें दो महिलाएं हैं। मरीजों का मेरठ, दिल्ली और मुरादाबाद के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। गांव में हेपेटाइटिस-सी के मरीज मिलने के बाद अन्य लोगों ने भी लैब …
संभल, अमृत विचार। ब्लॉक में हेपेटाइटिस-सी का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अब भारतल सिरसी गांव में एक दर्जन लोग हेपेटाइटिस-सी से ग्रसित मिले हैं। इनमें दो महिलाएं हैं। मरीजों का मेरठ, दिल्ली और मुरादाबाद के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। गांव में हेपेटाइटिस-सी के मरीज मिलने के बाद अन्य लोगों ने भी लैब में अपनी जांच कराई है। बता दें इससे पहले गौहत गांव और शरीफपुर गांव में मरीज मिले थे।
ग्रामीणों की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गौहत गांव पहुंचकर लोगों का सैंपल ली थी। इसमें 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थ। गौहात गांव में हेपेटाइटिस-सी के 15 और शरीफपुर गांव में 9 मरीज हैं। भारतल सिरवी गांव के परम सिंह, बबीता, सोमपाल, अर्जुन, इंद्रपाल, महिपाल, धर्मपाल ने बताया कि निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। सरकारी अस्पताल में दवा लेने के लिए गए थे तो डॉक्टर ने दिल्ली के अस्पताल से इलाज कराने की बात कही थी।
एक महीने पहले मेरी तबीयत खबरा हुई थी। कुछ ही दिनों बाद मेरे पैरों में दर्द और भूख नहीं लगना और सीने में जलन हो रही थी। गांव के ही बंगाली डॉक्टर से उपचार करा रहा हूं। इंद्रपाल
दो महीने पहले हेपेटाइटिस-सी की जांच कराई थी। जांच कराने के बाद हेपेटाइटिस-सी की पुष्टि हुई। मेरठ के सरकारी अस्पताल से इलाज चल रहा है। फायदा हुआ है। महीपाल
एक महीने पहले हेपेटाइटिस-सी की पुष्टि हुई थी। उसके बाद गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर से इलाज चल रहा है। सरकारी अस्पताल से दवा ली, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ था। धर्मपाल
