सीतापुर: कलेक्ट्रेट कालोनी में हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। कोतवाली पुलिस ने शहर के लालबाग चौराहे के पास कलेक्ट्रेट कालोनी में सरकारी कर्मचारी के घर से दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई 15 लाख की ज्वैलरी, सात लाख 84 हजार की …

सीतापुर। कोतवाली पुलिस ने शहर के लालबाग चौराहे के पास कलेक्ट्रेट कालोनी में सरकारी कर्मचारी के घर से दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई 15 लाख की ज्वैलरी, सात लाख 84 हजार की नकदी आदि बरामद कर ली है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 25 हजार रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। इस खुलासे के बाद शहर कोतवाली पुलिस का इकबाल एकबार फिर बुलंद हो गया है।

दरअसल शहर के लालबाग के पास कलेक्ट्रेट कालोनी है। इस कालोनी में ट्रेजरी में तैनात कर्मचारी सरोज मिश्रा परिवार सहित रहते हैं। दो अगस्त की दोपहर बदमाशों ने इनके घर उसवक्त धावा बोल दिया था। जब घर में कोई पुरुष मौजूद नहीं था। सिर्फ सरोज मिश्रा की पत्नी ही घर में थीं। बदमाशों ने सरोज मिश्रा की पत्नी को जख्मी कर करीब 11 लाख की नकदी, 15 लाख के जेवरात, मोबाइल आदि लूट ले गए थे। दिनदहाड़े हुई इस घटना से शहर में दहशत फैल गई थी। एसपी आरपी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई थीं।

इसी सिलसिले में पुलिस ने सुरागरसी कर शहर के नई आबादी गदियाना निवासी मोहम्मद फहीम उर्फ शालू उर्फ सुल्तान व उसके साथी दुर्गापुरवा निवासी शुभम प्रजापति को गिरफ्तार किया। घटना का खुलासा करते हुए एएसपी एनपी सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में बताया कि पकड़े गए बदमाश शालू ने बताया कि शुभम् पीड़ित के घर नारियल पानी लेकर जाता था। उसने घर में रेकी।

काफी नकदी व जेवर होने की जानकारी होने पर उन लोगों ने लूट की वारदात अंजाम दे डाली। एएसपी ने बताया कि लूटा गया करीब 15 लाख जेवर, सात लाख 84 हजार की नकदी बरामद हुई है। साथ ही शालू ने अपनी महिला मित्र को एक ढाई लाख का प्लाट खरीद कर दिया था। उसके कागजात बरामद हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों लुटेरों को जेल भेजा जा रहा है। एसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए नकदी पुरस्कार देने की घोषणा की है।

इस पुलिस टीम ने किया खुलासा

लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में शहर कोतवाल टीपी सिंह का सराहनीय योगदान रहा। उनके नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर शशांक पांडेय, क्राइम ब्रांच व सर्विलांस सेल के दारोगा अजय रावत व मनीष सिंह, कोतवाली के आरक्षी लक्ष्मण सिंह, अमित कश्यप, अशोक कुमार, क्राइम ब्रांच व सर्विलांस सेल के आरक्षी रवि वर्मा, आनंद कुमार, अंकुर, उमेश आदि ने लूट की इस बड़ी वारदात का सफल अनावरण कर दिया।

संबंधित समाचार