लखनऊ: अमृत महोत्सव कार्यक्रम को महापौर ने किया संबोधित, कहा- आजादी में महिलाओं की…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। देश की आजादी में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। महापौर संयुक्ता भाटिया ने यह बात कही। वह गोमतीनगर में फिक्की फ़्लो संस्था के तत्वावधान में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव शौर्य गाथा कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया। अतिरिक्त निदेशक बेसिक शिक्षा ललिता प्रदीप, फिक्की फ़्लो …

लखनऊ। देश की आजादी में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। महापौर संयुक्ता भाटिया ने यह बात कही। वह गोमतीनगर में फिक्की फ़्लो संस्था के तत्वावधान में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव शौर्य गाथा कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया। अतिरिक्त निदेशक बेसिक शिक्षा ललिता प्रदीप, फिक्की फ़्लो संस्था की चेयरपर्सन आरुषि टंडन, सिमू घई और स्वाति वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

संयुक्ता भाटिया ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को मनाते हुए इस तरीके के कार्यक्रम मन में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करते हैं। विशेषकर स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं के अतुलनीय योगदान को स्मरण कर हम सभी को गर्व का अनुभव होता है। फिक्की फ्लो लखनऊ की चेयरपर्सन आरुषि टंडन ने कहा कि आजादी की लड़ाई में लाखों सेनानियों ने अपने अमर बलिदान से देश को आजाद कराया, शौर्य गाथाएं हमें संघर्ष से सफलता के लिए प्रेरित करती हैं। कार्यक्रम में सिमू घई, स्वाति वर्मा, वंदिता अग्रवाल, विभा अग्रवाल, स्मृति गर्ग आदि शामिल हुईं।

स्वतंत्रता सेनानियों के चरित्रों का अभिनय किया

इस मौके पर फ़्लो सदस्यों ने कई स्वतंत्रता सेनानियों के चरित्रों का अभिनय किया। ज़ीनत महल के रूप में स्वाति मोहन, रानी लक्ष्मीबाई के रूप में निवेदिता सिंह, झलकारी बाई के रूप में गरिमा अग्रवाल, हजरत महल के रूप में ज्योति दीवान और उदा देवी के रूप में दीपाली चोपड़ा रहीं। इन किरदारों का निर्देशन मोहम्मद राशिद ने किया।

संबंधित समाचार