बरेली: शादी के डेढ़ महीने बाद ही नव विवाहिता ने की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शादी के करीब डेढ़ माह बाद ही नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। उसका शव शनिवार को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। परिजनों के मुताबिक यवती की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज भी चल रहा था। परिजनों ने किसी पर …

बरेली, अमृत विचार। शादी के करीब डेढ़ माह बाद ही नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। उसका शव शनिवार को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। परिजनों के मुताबिक यवती की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज भी चल रहा था। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

बाल विकास कुष्ठाश्रम निवासी धूपलाल की 19 वर्षीय बेटी तारा की शादी सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करेली निवासी सनी पुत्र रतन लाल से इसी साल 15 जुलाई को हुआ था। तारा का पति परसाखेड़ा स्थित एक फैक्ट्री में निजी कर्मचारी है। तारा के भाई लक्ष्मण ने बताया कि शनिवार दोपहर तारा की सास व ससुर घर पर नहीं थे। पति भी ड्यूटी पर था। सास-ससुर जब घर वापस लौटे तो तारा का कमरा अंदर से बंद था। परिजनों ने सुभाषनगर पुलिस को मामले की सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर पंखे के कुंडे से तारा का शव लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि शादी से पहले भी तारा भी ने मायके में फांसी लगाने का प्रयास किया था। उसकी बड़ी बहन चंदा ने उसकी जान बचाई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक वह ठीक रही। कुछ दिन पहले उसके बर्ताव में बदलाव आ गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव