बाराबंकी: दुकान बंद कर घर जा रहे थे सर्राफा व्यवसायी, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, लूटपाट कर हुए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगढ़, बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत आज देर शाम बाइक सवार तीन बदमाश दुकान बंद कर घर जा रहे दो सगे भाइयों को गोली मारकर गहनों से भरा बैग और 50 हजार रूपये नगद लूटकर फरार हो गये। उक्त वारदात की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सहित सीओ नवीन कुमार, कोतवाली प्रभारी …

हैदरगढ़, बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत आज देर शाम बाइक सवार तीन बदमाश दुकान बंद कर घर जा रहे दो सगे भाइयों को गोली मारकर गहनों से भरा बैग और 50 हजार रूपये नगद लूटकर फरार हो गये। उक्त वारदात की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सहित सीओ नवीन कुमार, कोतवाली प्रभारी वृजेश कुमार वर्मा ने घटना स्थल पर पहुंचेऔर गंभीर रूप से घायल दोनों सगे भाइयों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ में भर्ती कराया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के लाही गांव निवासी दीपक उम्र 25 वर्ष व दिलीप 22 वर्ष पुत्र ठाकुर प्रसाद सोनी दोनों सगे भाई हैं और लाही बाजार से कुछ दूरी पर स्थित नेरथुआ मोड़ पर उनकी सर्राफा की दुकान है। हर दिन की भांति आज शाम लगभग 7 बजे दोनो भाई दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। वह जैसे ही गांव के समीप पहुंचते वैसे ही एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक करते ही दीपक और दिलीप पर ताबड़तोड़ फायर किया।

बदमाशों की गोली लगते ही बाइक का संतुलन विगड़ गया और दोनों भाई बाइक से गिर गये और ज्वैलरी से भरा बैग लुटेरे लेकर फरार हो गये। गोली की चलने की आवाज ग्रामीणों ने सुनी तो सभी घटना स्थल पहुंचे। घायल दिलीप कुमार ने बताया कि बदमाशों ने जो बैग लूटा है उसमे 2 किलो चांदी और 10 ग्राम सोना व 50 रूपये रखे हुए थे।

मामले की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ हैदरगढ़ भी घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों के परिजनों को ढ़ाढस बधाते हुए जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ने की बात कही।

संबंधित समाचार