बरेली: स्कूलों के पास 10 मीटर के दायरे की शराब दुकानें हटाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्कूलों के आसपास तंबाकू-गुटखा के अलावा शराब की दुकानें खुली हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चे नशीली दवाओं और मादक द्रव्यों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को विकास …

बरेली, अमृत विचार। स्कूलों के आसपास तंबाकू-गुटखा के अलावा शराब की दुकानें खुली हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चे नशीली दवाओं और मादक द्रव्यों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को विकास भवन में बाल संरक्षण समिति की बैठक में जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन में आयोजित बाल संरक्षण समिति की बैठक में सभी मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे और स्कूलों के पास प्रतिबंधित धूम्रपान से जुड़े चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्कूलों के 10 मीटर के दायरे से शराब की दुकानों को हटाने के निर्देश दिए।

डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक अमरकांत और जिला आबकारी अधिकारी देव नारायण दुबे से कहा कि जनपद में स्कूलों के आसपास 10 मीटर के दायरे में शराब की दुकानें नहीं होनी चाहिए। स्कूलों में तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन पर रोक है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इस संबंध में बोर्ड लगवाएं।

औषधि निरीक्षक बबीता रानी को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। नाबालिग बच्चों को किसी भी प्रकार से निषेध रासायनिक पदार्थ, शराब, तंबाकू आदि पदार्थों की पहुंच रोकने के लिए शैक्षणिक संस्थान और बाल संस्थान के आसपास दो सौ मीटर के दायरे में मादक एवं तंबाकू पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया। जनपद में कितने मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं या लगाये जाने हैं। इसकी जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी को देने की बात कही।

एसपी क्राइम सुशील कुमार ने संबंधित विभाग से अपील की किशोर न्याय, बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015 में निहित प्रावधानों का उल्लंघन न किया जाये। सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की समीक्षा करते हुए सीएमओ और डीपीओ को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उपनिदेशक महिला कल्याण नीता अहिरवार ने बैठक में  एनसीपीसीआर द्वारा प्रदत्त संयुक्त कार्ययोजना के विषय में जानकारी दी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को कार्ययोजना में प्रदत्त रिपोर्टिंग फॉर्मेट के अनुसार सूचना संकलित करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, जिला आबकारी अधिकारी देव नारायण दुबे, एसीएमओ डा. सीपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, बीएसए विनय कुमार, जिला प्राबोशन अधिकारी नीता अहिरवार, डीपीओ डा. आरबी सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार