बरेली: बारिश ने दिलाई लोगों को राहत, अभी दो दिनों तक तापमान गिरा रहने की उम्मीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शनिवार देर शाम से मौसम का रूख बदलना शुरू हो गया। देर रात अचानक हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। मौमस विभाग की ओर से अभी दो दिनों तक बारिश का अर्लट बताया जा रहा है। जिसकी वजह से तापमान में भी करीब दो डिग्री तक गिरावट …

बरेली, अमृत विचार। शनिवार देर शाम से मौसम का रूख बदलना शुरू हो गया। देर रात अचानक हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। मौमस विभाग की ओर से अभी दो दिनों तक बारिश का अर्लट बताया जा रहा है। जिसकी वजह से तापमान में भी करीब दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। हांलाकि रविवार को न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सैल्सियस तक दर्ज किया गया।

आज हो सकती है तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश
मौसम विभाग की माने तो रविवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर में तेज बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। तेज हवाएं और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ भारी बारिश की आंशका जताई जा रही है। उधर, बारिश की वजह से जहां लोगों को राहत मिलेगी वहीं, स्मार्ट सिटी के गड्डों को लोगों को नरक भी झेलना होगा।

रातभर की बारिश में शहर में भर गया पानी
एक रात की बारिश में ही शहर की सड़कों से लेकर कार्यालय तक पानी भर गया। लोगों यहां तक की शर की नई बनी सड़कों पर भी लोगों को चलने में समस्या हो रही थी। वजह से थी कि नई बनी सड़क में गड्डे होना। शहर के डीआईओएस कार्यालय, एसएसपी कार्यालय, समेत तमाम कार्यालयों में वाहन निकालने तक की जगह नहीं बची थी।

अगले एक हफ्ते तक कुछ इस तरह रहेगा तापमान
मौमस विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 32 डिग्री होगा। वहीं, बुधवार को न्यूनतम 25 और अधिकतम 31 डिग्री, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 32 डिग्री, शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री, और शनिवार को न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है।

यह भी पढ़े-

देश में लगातार चौथे दिन कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि, 45 हजार नये केस

संबंधित समाचार