बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली को NCB ने किया गिरफ्तार, घर से बरामद हुए थे ड्रग्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ रखने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली को रविवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एनसीबी ने कोहली के मुंबई स्थित घर से प्रतिबंधित मादक पदार्थ मिलने के बाद शनिवार को उनसे पूछताछ की थी। एक अधिकारी ने बताया कि कोहली के घर …

मुंबई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ रखने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली को रविवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एनसीबी ने कोहली के मुंबई स्थित घर से प्रतिबंधित मादक पदार्थ मिलने के बाद शनिवार को उनसे पूछताछ की थी।

एक अधिकारी ने बताया कि कोहली के घर से कुछ नशीला पदार्थ मिलने के बाद एनसीबी की एक टीम ने शनिवार शाम को उनके घर पर छापा मारा और बाद में दक्षिण मुंबई में उन्हें एजेंसी के दफ्तर ले जाया गया।

सूत्रों ने रविवार को बताया कि कोहली के घर से संक्षिप्त मात्रा में कोकीन मिली थी जिसके बाद उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मादक पदार्थ विक्रेता, अजय राजू सिंह को भी एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार किया गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा