गाजियाबाद: डासना जेल में बनेगा मॉडर्न किचन, लगेंगी ये हाईटेक मशीन…
गाजियाबाद। डासना जेल में अगले कुछ महीनों में पुनर्निर्माण कार्य कराया जाएगा। सरकार ने 2.25 करोड़ रुपए के आवेदन की मंजूरी दी है। जेल के मॉडर्न किचन में आटा गूंथने से लेकर चपातियां बनाने वाली मशीनें लगाई जाएंगी। जहां एक दिन में 40 हजार चपातियां तैयार की जा सकेंगी। आपको बता दें डासना जेल में …
गाजियाबाद। डासना जेल में अगले कुछ महीनों में पुनर्निर्माण कार्य कराया जाएगा। सरकार ने 2.25 करोड़ रुपए के आवेदन की मंजूरी दी है। जेल के मॉडर्न किचन में आटा गूंथने से लेकर चपातियां बनाने वाली मशीनें लगाई जाएंगी। जहां एक दिन में 40 हजार चपातियां तैयार की जा सकेंगी। आपको बता दें डासना जेल में 1704 कैदियों की क्षमता है, लेकिन यहां फिलहाल 4800 कैदी रखे गए हैं। इसी के चलते जेल की असुविधओं को देखते हुए सरकार ने मंजूरी दे दी है।
डासना जेल में खाना बनाने वाले कर्मचारियों ने वहां उपलब्ध सुविधाओं और साफ-सफाई की खराब स्थिति को लेकर आपत्तियां दर्ज करायी थी। उसके बाद अन्य कार्यों के साथ-साथ किचेन को मॉडर्न बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा। राज्य सरकार ने 25 अक्टूबर को मॉडर्न किचन के लिए विशेष तौर पर 1.70 करोड़ रुपए और अन्य कार्यों के लिए 54.42 लाख रुपए देने का निर्णय लिया था, जिनमें एक ट्यूबवेल लगाना अैर जलापूर्ति के लिए वाटर पाइप का नेटवर्क बिछाना शामिल है।
