बाराबंकी: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कही यह बड़ी बात…
बाराबंकी। ब्लॉक क्षेत्र निंदूरा पटेल यात्रा में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में साढे चार साल के शासनकाल के समय में ,महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच गई है। मूलभूत वस्तुओं में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस से लेकर खाद्य सामग्री तक के दामों में …
बाराबंकी। ब्लॉक क्षेत्र निंदूरा पटेल यात्रा में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में साढे चार साल के शासनकाल के समय में ,महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच गई है। मूलभूत वस्तुओं में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस से लेकर खाद्य सामग्री तक के दामों में तीगुना वृद्धि हुई है। किसान, मजदूर, नौजवान हर कोई भाजपा शासन में परेशान है। कोरोना महामारी के नाम पर लूट मची है। वहीं सूबे में स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त दिखाई दे रही हैं। वहीं जनता की समस्यायों को अनदेखा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। खास बात यह है कि जहां-जहां वह चुनाव प्रचार करने गए, वहां- वहां भाजपा को जनता का भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में भाजपा पार्टी की विदाई का समय आ गया है, जिसमें कुर्मी समाज की भूमिका अहम रहेगी।
कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में किसान नौजवान पटेल यात्रा में पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल यात्रा की शुरुआत कुर्सी क्षेत्र से सीतापुर जाते समय अपने स्वागत समारोह के दौरान लोगों से अपनी बात रखते हुए कहा कि मौजूदा समय में कुर्मियों का सम्मान सिर्फ सपा सरकार मे हुआ है। भाजपा सरकार में पिछड़ा वर्ग है, जिन्हें आगे बढाने का कार्य विगत समय में समाजवादी सरकार ने किया है और आगामी भविष्य में करेगी। विगत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा पार्टी ने धनबल का इस्तेमाल करते हुए राजनीति की परिपाटी को बदल कर रख दिया है। जोकि उचित नहीं है, वही पंचायत चुनाव में सपा के प्रति जनता का रुझान साफ देखा जा सकता है। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनना तय है, इसी आधार पर सपा 351 सीटों के जीतने का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देशन में उतरेगी।
इसी कड़ी में पटेल यात्रा का शुभारंभ किया गया है, जिसमें सपा सरकार की नीतियां जन-जन तक पहुचाई जा सके। वहीं पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा लगाने वाली भाजपा सरकार ने सिर्फ अपना विकास किया है, भाजपा सरकार की विचारधारा देश व प्रदेश बेचने की है, जिसे किसी हाल में पूरा नहीं होने दिया जायेगा।
इससे पूर्व सपा प्रदेश अध्यक्ष का पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई के नेतृत्व में ग्राम अनवारी, कुर्सी, टिकैत गंज, बाबा कुटी पर भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद बड़डूपुर में स्वर्गीय लल्ला जी, सियाराम वर्मा जी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर कुर्मी समाज को जोड़ने का कार्य किया गया है। कार्यक्रम को राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा व जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज ने जनता जनार्दन से अपनी बात रखी। कार्यक्रम का सफल संचालन एमएलसी राजेश यादव ने किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष ने लल्ला वर्मा के सुपौत्र रवि वर्मा से मुलाकात कर हाल-चाल पूछा और कहा समाजवादी पार्टी परिवार आप लोगों के साथ है। इस दौरान पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई ने भाजपा पार्टी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब हम मंत्री थे तो लल्ला वर्मा की याद में गेट द्वार बनवाया गया था। जिसमें क्षेत्रीय भाजपा विधायक ने हमारे फोटो को हटवाकर अपना फोटो लगवा दिया। इस पर नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा आप परेशान न हों 6 महीने बाद पुनः आपकी तस्वीर लग जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान पर उपस्थित सभी सपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव जिन्दाबाद के नारे लगाने लगे।
