बाराबंकी: टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत
बाराबंकी। कुर्सी क्षेत्र के अंतर्गत ओदार चौकी के लखनऊ महमूदाबाद मार्ग पर इंडियन गैस टैंकर के नीचे बाइक पर बैठी महिला आ गई। टैंकर के नीचे आने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मुख्यालय भेज दिया। ओदार चौकी …
बाराबंकी। कुर्सी क्षेत्र के अंतर्गत ओदार चौकी के लखनऊ महमूदाबाद मार्ग पर इंडियन गैस टैंकर के नीचे बाइक पर बैठी महिला आ गई। टैंकर के नीचे आने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मुख्यालय भेज दिया।
ओदार चौकी क्षेत्र के महमूदाबाद कुर्सी मार्ग पर अमित वर्मा पेट्रोल पंप के सामने 40 साल की रसूलपुर निवासी सानो आ गई। सानो लखनऊ से अपने पड़ोसी अभिषेक यादव के साथ बड्डूपुर थाना क्षेत्र में रिश्तेदार के यहां जा रही थी,तभी गैस टैंकर ने मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी जिससे अनियंत्रित होकर महिला ट्रक के नीचे आ गिरी। टैंकर के नीचे आने से महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मुख्यालय भेज दिया । चौकी इंचार्ज राममूर्ति कनौजिया ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है । गैस टैंकर चालक गैस टैंकर छोड़ कर मौके से फरार हो गया है।
