रायबरेली: मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हुआ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
रायबरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायबरेली जिले के लालगंज नगर इकाई के कार्यकर्ताओं के माध्यम से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर लालगंज नगर में खेल का आयोजन किया गया। हॉकी के जादूगर पदम भूषण मेजर ध्यानचंद का नाम विश्व के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ियों में गिना जाता है उन्होंने अपने कौशल से देश की राष्ट्रीय …
रायबरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायबरेली जिले के लालगंज नगर इकाई के कार्यकर्ताओं के माध्यम से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर लालगंज नगर में खेल का आयोजन किया गया। हॉकी के जादूगर पदम भूषण मेजर ध्यानचंद का नाम विश्व के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ियों में गिना जाता है उन्होंने अपने कौशल से देश की राष्ट्रीय खेल को पूरे विश्व में सम्मान दिलाया। उनके रहते भारतीय टीम ओलंपिक खेलों में तीन बार स्वर्ण पदक विजेता बनी है।
मेजर ध्यानचंद के जन्म जयंती पर लालगंज नगर में अलग-अलग प्रकार के खेल का आयोजन किया गय| अभाविप रायबरेली विभाग की विभाग से छात्रा प्रमुख अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि खेलकूद का हम सबके जीवन में बहुत महत्व है खेल शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास करता है, अभाविप लालगंज नगर में समय-समय पर खेल का आयोजन करता रहा है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लालगंज नगर के नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार दीक्षित ने बताया कि लालगंज नगर में राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर मनाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया | लालगंज नगर के नगर मंत्री अंश गुप्ता ने कहा कि लालगंज नगर में सप्ताहिक अलग-अलग प्रकार के खेलो का आयोजन किया जाएगा तथा खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा | इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष सुमित यादव, नगर उपाध्यक्ष शिवानी शर्मा, तहसील सहसंयोजक ओमनी गुप्ता, नगर खेल संयोजक सौम्या सिंह आदि मौजूद रही।
