लखनऊ: बढ़ा डेंगू व मलेरिया का खतरा, नगर निगम चलाएगा ये अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बारिश के बाद अब राजधानी में डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। कुछ इलाकों में डेंगू के केस भी मिल रहे हैं। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम वेक्टरजनित रोगों जैसे डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया से बचाव के लिए विशेष अभियान चला रहा है। जिसके तहत नगर निगम राजधानी के …

लखनऊ। बारिश के बाद अब राजधानी में डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। कुछ इलाकों में डेंगू के केस भी मिल रहे हैं। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम वेक्टरजनित रोगों जैसे डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया से बचाव के लिए विशेष अभियान चला रहा है। जिसके तहत नगर निगम राजधानी के आठों जोनों में फागिंग के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव कर रहा है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से यह कार्य नगर निगम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराया जाता था। अब नगर निगम के आठों जोनों द्वारा अपने वार्डों में फागिंग के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है।

जोन 8 के अंतर्गत आशियाना और जोन 5 के अंतर्गत सीतापुर रोड स्थित फैजुल्लागंज में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इन क्षेत्रों में डेंगू और मलेरिया के ज्यादा केस आते हैं। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी के निर्देश पर सभी आठों जोनों के सभी वार्डों में माउंटेड फागिंग मशीनों से छिड़काव हो रहा है। नगर निगम ने सभी 110 वार्डों में एक-एक मशीन उपलब्ध करायी है जिससे सभी वार्डों में फागिंग हो सके। इसके अलावा तालाबों में गंबूजिया मछलियां छोड़ी जा रही हैं, जो डेंगू के लार्वा को पनपने से पहले ही समाप्त कर देती हैं।

डेंगू से बचाव के लिए इन बातों की रखें सावधानी

डेूंगू से बचाव ही एकमात्र उपाय है। इसलिए हमें भी सावधानी बरतनी पड़ेगी। घरों में साफ पानी एकट्ठा ना होने दें, बाथरूम, गमलों, गमलों की ट्रे, फ्रिज के पीछे ट्रे, टायर, टूटे बर्तन, कूलर आदि में पानी एकत्र ना होने दें। फुल बाजू के कपड़े पहनें, सोने से पहले चेहरे और हाथों पर ओडोमॉस क्रीम लगाएं और घर के अंदर और आस-पास साफ-सफाई रखें। बुखार होने पर कुशल चिकित्सक से परामर्श लें।

क्षेत्र में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ ही ब्लीचिंग पाउडर भी डाला जा रहा है…संगीता कुमारी, जोनल अधिकारी जोन 8, नगर निगम लखनऊ

संबंधित समाचार