बरेली: नवाबगंज में मातृ वंदना योजना में घोटाला, गुमनाम चिट्ठी पर जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में एक-एक कर घोटाले सामने आ रहे हैं। पहले बिथरी चैनपुर, मीरगंज और मझगवां ब्लॉक में अपात्र महिलाओं को योजना का लाभ देने का मामला पकड़ा गया था। अब नवाबगंज ब्लॉक में भी इसी तरह का घोटाले घोटाला होने की आशंका जताते हुए गुमनाम चिट्ठी भेजकर …

बरेली, अमृत विचार। जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में एक-एक कर घोटाले सामने आ रहे हैं। पहले बिथरी चैनपुर, मीरगंज और मझगवां ब्लॉक में अपात्र महिलाओं को योजना का लाभ देने का मामला पकड़ा गया था। अब नवाबगंज ब्लॉक में भी इसी तरह का घोटाले घोटाला होने की आशंका जताते हुए गुमनाम चिट्ठी भेजकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शिकायत की गई है।

सीएमओ कार्यालय में सुन्डियावा गांव की महिलाओं की ओर से गुमनाम चिठ्ठी भेजी गयी है जिसमें कहा गया कि हाफिजगंज का सोमपाल कुछ लोगों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अपात्र महिलाओं को कमीशन खाकर लाभ दिला रहा है।

अब तक करीब 300 से अधिक अपात्र महिलाओं को लाभ दिला चुका है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने एसीएमओ को जांच सौंपते हुए जल्द आख्या देने के निर्देश दिए हैं।

दो माह से फाइलों में दबी है मीरगंज व मझगवां के घोटाले की जांच
बिथरी चैनपुर में 2017 से अपात्र महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत डेढ़ करोड़ रुपये बांटे गए थे। घोटाले की शिकायत सीएमओ कार्यालय में हुई तो तत्कालीन सीएमओ डा. एसके गर्ग ने प्रशासनिक अधिकारी राकेश यादव व कोषाधिकारी को जांच अधिकारी नामित कर जांच करायी।

जांच में बिथरी सीएचसी के प्रभारी डा. मंयक मिश्रा को गड़बड़ी करने का आरोपी मानते हुए चार्जशीट दाखिल की गयी थी। मझगवां और मीरगंज में भी योजना के तहत घोटाले की शिकायत के बाद तत्कालीन सीएमओ का शासन की ओर से पदोन्नति की गई। लिपिकों के स्थानांतरण के फेर से ही घोटाले की फाइल विभाग में दबी हुई हैं।

मीरगंज व मझगवां घोटाले की जांच विभागीय स्तर पर की जा रही है। नवाबगंज ब्लॉक से भी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अपात्र महिलाओं को लाभ दिलाने को लेकर शिकायत आई है। मामले की जांच एसीएमओ को सौंप दी गई है। जल्द ही जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डा. बलवीर सिंह, सीएमओ।

संबंधित समाचार