बरेली: सपा बिना अपराधियों के चार कदम भी नहीं चल सकती- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव
बरेली/बहेड़ी, अमृत विचार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद कर कहा कि मजबूत बूथ समितियों की संरचना ही भारतीय जनता पार्टी की विजय का आधार है। सभी लोग बूथ समिति सत्यापन के कार्य में जुटकर 2022 में पार्टी की ऐतिहासिक विजय का आधार तैयार कर रहे हैं। …
बरेली/बहेड़ी, अमृत विचार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद कर कहा कि मजबूत बूथ समितियों की संरचना ही भारतीय जनता पार्टी की विजय का आधार है। सभी लोग बूथ समिति सत्यापन के कार्य में जुटकर 2022 में पार्टी की ऐतिहासिक विजय का आधार तैयार कर रहे हैं।
कहा कि सपा व बसपा ने अपनी सरकारों में प्रदेश को अपराध और अपराधियों के हवाले कर दिया था। सपा व बसपा ने भय, आतंक, भ्रष्टाचार, जातिवाद, तुष्टीकरण और राजनीतिक का अपराधीकरण करके राज्य को बदहाल करने का महापाप किया है। समाजवादी पार्टी बिना अपराधियों के चार कदम भी नहीं चल सकती है। कहा कि सपा-बसपा व कांग्रेस के गठजोड़ से प्रदेश की भय, भूख, भ्रष्टाचार की बनी छवि को बदलने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किया है।
उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ समितियां और उन समितियों में कर्तव्यनिष्ठ परिश्रमी कार्यकर्ताओं का समूह फिर एक बार तुष्टिकरण अपराध, रंगदारी, भ्रष्टाचार की राजनीति के पैरोकारों को परास्त करके फिर एक बार कमल खिलाएंगे। स्वतंत्र देव सिंह रविवार को बहेड़ी विधानसभा के सरदार बल्लभभाई पटेल मंडल के बजरिया शक्ति केंद्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। वह रविवार को कुमाऊं में बाबा नीम करौली के दर्शन कर लौटे थे और बहेड़ी में बूथ सत्यापन की समीक्षा की।
कई बूथों पर सत्यापन कार्यों को परखा। इसके बाद बरेली शहर विधानसभा के बांके बिहारी मंडल के शक्ति केंद्रों की स्थिति जानी। भौतिक सत्यापन कर बूथ सत्यापन के कार्य में लगे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले कुछ चुनिंदा शहरों में ही 24 घंटे बिजली आती थी।
भाजपा सरकार ने सबके साथ समानता का व्यवहार किया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोरा, बहेड़ी विधायक छत्रपाल गंगवार, रजनीश पांडेय, स्वाति सिंह, ब्लॉक प्रमुख अमरेंद्र सिंह गोल्डी, सोमपाल शर्मा, अभय चौहान, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, सरदार निरंजन सिंह, राहुल साह, सुरेश गंगवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्व्तंत्र देव सिंह से मिले सिख समुदाय के किसान
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से बहेड़ी में सिख समुदाय से जुड़े किसानों ने मुलाकात की और गन्ना भुगतान, पराली जलाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि पराली जलाने के मुकदमों को वापस लिया जाएगा और गन्ने का भुगतान जो बचा है उसका भी जल्द भुगतान किया जाएगा। इस दौरान सिख किसानों ने स्वतंत्र देव सिंह को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
देर शाम स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे इंदिरानगर, बोले-2022 पर करें फोकस
बहेड़ी में सत्यापन के बाद रविवार देर शाम प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बूथ सत्यापन के लिए इंदिरानगर में शिव मंदिर पहुंचे। वहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बूथ सत्यापन के कार्य में जुटे कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पार्टी हित में कार्य कर 2022 पर फोकस करना है।
प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ सत्यापन कार्य की समीक्षा की। शक्ति केंद्र प्रभारी राजीव साहनी, बूथ सत्यापन अधिकारी अधीर सक्सेना, महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा, बूथ अध्यक्ष आशीष शर्मा, सतीश कातिब, माया सक्सेना, राजीव सक्सेना, आरेंद्र अरोड़ा, शशि सक्सेना, पुनीत मिश्रा, हर्षवर्धन आर्य, डॉ अनिल शर्मा, गुलशन आनंद, बंटी ठाकुर, श्वेत सक्सेना, अरुण कश्यप, देवेंद्र जोशी, राज अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन सक्सेना सभी कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
