बरेली: रामायण के 501 पात्रों के नाम लोगों को बताने के लिए लगायी प्रदर्शनी
बरेली, अमृत विचार। सरवन कुमार अग्रवाल चैरिटी ट्रस्ट द्वारा विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने वाली नवोदित उदय मान चित्रकार अंशिका अग्रवाल द्वारा रामायण के 501 पात्रों की कलात्मक चित्रकला प्रदर्शनी का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम का उद्घाट्न सरवन कुमार अग्रवाल चैरिटी ट्रस्ट की सचिव डा. अमिता अग्रवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि डा. ब्रजेश यादव …
बरेली, अमृत विचार। सरवन कुमार अग्रवाल चैरिटी ट्रस्ट द्वारा विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने वाली नवोदित उदय मान चित्रकार अंशिका अग्रवाल द्वारा रामायण के 501 पात्रों की कलात्मक चित्रकला प्रदर्शनी का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम का उद्घाट्न सरवन कुमार अग्रवाल चैरिटी ट्रस्ट की सचिव डा. अमिता अग्रवाल ने किया।
विशिष्ट अतिथि डा. ब्रजेश यादव और भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल रहे। डा. बृजेश यादव ने श्रीराम के नाम का अर्थ समझाते हुए कहा कि वो आनंद का सागर हैं और यदि आप सुख चाहते हैं तो वो श्रीराम हैं। अंशिका अग्रवाल ने बताया कि आज के समय में लोगों की भागदौड़ भरी जिंदगी में धर्म ग्रन्थों के बारे में जानने का समय ही नहीं मिल पाता है।
इसलिए हमने रामायण के 501 पात्रों के नाम कलावा से लिखकर दो दिवसीय कलात्मक प्रर्दशनी का आयोजन किया है, जिससे लोग इन पात्रों के नाम के बारे में जान सकें। कार्यक्रम का संचालन रोहित राकेश ने किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच में प्रतियोगिता कराई गई जिसमें पायल गंगवार प्रथम, अदिति जौहरी द्वितीय और अनमोल शंखधार तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में फरीन के श्रीराम के चित्र की विशेष सराहना की गई। तुलिका गोयल, मनु बिज, डा नीलिमा आदि उपस्थित रहीं।
