बरेली: चकरोड का काम रोकने पर प्रधान ने की शिकायत, आरोपियों ने किया पथराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर के परतापुर चौधरी में गांव के लोगों ने चकरोड का निर्माण कार्य रुकवा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने प्रधान के घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट करते हुए पथराव कर दिया। घायल परिजनों ने इज्जतनगर पुलिस से मामले की शिकायत की है। इज्जतनगर थानाक्षेत्र के गांव परतापुर चौधरी की …

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर के परतापुर चौधरी में गांव के लोगों ने चकरोड का निर्माण कार्य रुकवा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने प्रधान के घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट करते हुए पथराव कर दिया। घायल परिजनों ने इज्जतनगर पुलिस से मामले की शिकायत की है।

इज्जतनगर थानाक्षेत्र के गांव परतापुर चौधरी की प्रधान सुगरा बेगम ने बताया कि गांव के पश्चिम में स्थित धार्मिक स्थल से लेकर पास के गांव बिल्वा की सीमा तक लेखपाल की पैमाइश के बाद चकरोड का काम काम कराया जाना था। निर्माण कार्य 14 अगस्त को शुरू किया गया था। वहीं 24 अगस्त को गांव के ही रहने वाले कुछ लोग निर्माण कार्य वाली जगह पर पहुंचे और चकरोड के काम को रुकवा दिया। प्रधान का आरोप है कि आरोपियों ने मजदूरों को काम करने पर धमकी देते हुए वहां से भगा दिया।

संभल में हुए प्रधान व उसके बेटे की हत्या मामले की धमकी देते काम को बंद कर दिया। शनिवार को थाना दिवस में ग्राम प्रधान की ओर से आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में शिकायत की गई।

तहरीर देने से गुस्साए आरोपियों ने शनिवार की शाम ग्राम प्रधान के घर हमला कर दिया। हमलावरों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी वायरल हो रही है। हमले में ग्राम प्रधान के भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ग्राम प्रधान की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने वल्लाम खां, हसन खां, बाबू जी व जीशान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात